शुभ मुहूर्त में राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा, भव्य अनुष्ठान की शुरुआत

Ram Darbar Pran Pratistha 2025: अयोध्या राम मंदिर में राम दरबार के साथ-साथ सात अन्य मंदिरों की स्थापना की जा रही है. ये सभी सात मंदिर गर्भगृह के निकट बनाए गए आयाताकार घेरे के चारों कोनों पर स्थित होंगे.

Ram Darbar Pran Pratistha 2025: अयोध्या में भक्ति की वबयार बह रही है, श्री राम जन्मभूमि मंदिर में प्रथम तल पर राम दरवार को स्थापना सहित सात अन्य मंदिरों में मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा का अनुष्ठान मंगलवार को शुरू हो गया. यहां 1,975 मंत्रों के साथ अग्नि देवता को आहुति दी जायेगी. इसके साथ ही रामरक्षा स्तोत्र, हनुमान चालीसा और अन्य भक्ति भजनों का पाठ किया जा रहा है. मुख्य समारोह पांच जून को गंगा दशहरा के शुभ अवसर पर संपन्न होगा.

अष्टमी से शुरू होकर दशमी तक चलेगा धार्मिक आयोजन

तीन दिवसीय विशेष धार्मिक आयोजन ज्येष्ठ शुक्ल अष्टमी से शुरू होकर दशमी तक चलेगा. यह महाआयोजन विधिवत पूजा, भोग और आरती के साथ संपन्न होगा. पांच जून ज्येष्ठ शुक्ल दशमी को पूजा सुबह 6:30 वजे से शुरू होकर 11:20 बजे तक चलेगी. इसके बाद 11:25 बजे प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान का आयोजन होगा. इसके बाद पूजा जारी रहेगी, सभी कार्यक्रम दोपहर 1:00 बजे तक चलेंगे. सनातन परंपरा में चार युगों में से द्वापर युग की शुरुआत ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को मानी जाती है, इसलिए यह तिथि चुनी गयी है. वहीं, बुधवार को एलोन मस्क भी अयोध्या में श्रीराम लला के दर्शन के लिए पहुंचेंगे.

प्रतिघंटा 50 श्रद्धालुओं को ही पास के माध्यम से प्रवेश

जनता के लिए मंदिर दर्शन को लेकर अंतिम निर्णय विचाराधीन है. विशेषकर प्रथम तल स्थित श्री राम दरबार में दर्शन की अनुमति सीमित होगी. चर्चा है कि प्रतिघंटा अधिकतम 50 श्रद्धालुओं को ही पास के माध्यम से प्रवेश दिया जा सकता है.

100 साल पुरानी सफेद संगमरमर की हैं मूर्तियां

मंदिर में स्थापित हो रहे राम दरबार को करीब 100 साल पुराने सफेद संगमरमर के पत्थर से जयपुर के मूर्तिकार पांडे परिवार ने तैयार किया है. इनमें भगवान राम, माता सीता, लक्ष्मण जी. भरतजी, शत्रुघ्न जी और हनुमान जी की मूर्ति है. पांडे परिवार चार पीढ़ियों से मूर्ति बनाने का काम कर रहा है.

सीएम योगी के लिए होगा यह दिन खास

पांच जून को राम मंदिर के प्रथम तल पर राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे. खास बात ये है कि इसी दिन सीएम का 53वां जन्मदिन है. इस दिन प्राण प्रतिष्ठा में समारोह उनके लिए खास होगा. 1,975 मंत्रों के साथ अग्नि देवता को दी जायेगी आहुति

120 आचार्य

पवित्र अनुष्ठान में ले रहे भाग

100 आचार्य अयोध्या शेष काशी, प्रयाग जैसे तीर्थस्थलों के
देवालयों में प्राण प्रतिष्ठा के अनुष्ठान शुरू

राम मंदिर की कुल ऊंचाई हो गयी 203 फीट

राम मंदिर के इतिहास में एक और भव्य अध्याय जुड़ गया, जब इसके मुख्य शिखर पर 42 फीट ऊंचा ध्वज दंड सफलता पूर्वक स्थापित किया गया. इसके साथ ही मंदिर की कुल ऊंचाई अब 203 फीट हो गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >