Raksha Bandhan Thali: रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर ऐसे सजाएं तिलक की थाली, बढ़ेगा सौभाग्य

Raksha Bandhan Thali: रक्षाबंधन के पावन पर्व पर तिलक की थाली का विशेष महत्व होता है. यह केवल एक परंपरा नहीं, बल्कि भाई के लिए बहन के प्रेम और मंगलकामना का प्रतीक है. सुंदरता और शुभ वस्तुओं से सजी थाली न सिर्फ सौभाग्य बढ़ाती है, बल्कि त्योहार की दिव्यता को भी निखारती है.

Raksha Bandhan Thali: रक्षाबंधन का पावन त्योहार प्रतिवर्ष श्रावण मास की पूर्णिमा को मनाया जाता है, इसी कारण इसे “राखी पूर्णिमा” भी कहा जाता है. यह पर्व भाई-बहन के अटूट स्नेह, विश्वास और संरक्षण के भाव को समर्पित होता है. इस दिन बहनें अपने भाइयों की लंबी उम्र, खुशहाली और सुरक्षा की कामना करते हुए उनकी कलाई पर प्रेम से राखी बांधती हैं. इसके बदले भाई जीवनभर बहनों की रक्षा करने का वचन देते हैं.आइए जानते हैं रक्षाबंधन की सही तारीख और इस खास मौके पर सजाई जाने वाली तिलक की थाली के बारे में विस्तार से

इस साल कब है रक्षाबंधन

इस वर्ष रक्षाबंधन का पर्व शनिवार, 9 अगस्त 2025 को मनाया जाएगा. इस शुभ अवसर पर हर घर में खुशियों, मिठास और प्यार की मिठी रौनक देखने को मिलेगी.

बिहार, यूपी और झारखंड में कब मनाया जाएगा राखी का पावन पर्व, यहां जानें सही डेट

रक्षाबंधन  भाई-बहन के अटूट प्रेम और विश्वास का प्रतीक पर्व है. इस दिन बहन अपने भाई की लंबी उम्र, सुख-समृद्धि और रक्षा की कामना करते हुए उसे तिलक करती है, राखी बांधती है और मिठाई खिलाकर स्नेह प्रकट करती है. इस पूरे अनुष्ठान में तिलक की थाली का विशेष स्थान होता है. यदि यह थाली सुंदरता और शुभ वस्तुओं से सुसज्जित हो, तो वह भाई को न केवल खास महसूस कराती है, बल्कि घर में सकारात्मक ऊर्जा और सौभाग्य भी लेकर आती है.

कैसे सजाएं रक्षाबंधन की थाली?

रक्षाबंधन की थाली को सजाते समय उसकी पवित्रता, सौंदर्य और सांस्कृतिक परंपराओं का ध्यान रखना आवश्यक होता है. सबसे पहले थाली को अच्छी तरह धो लें और उसमें पीला या लाल कपड़ा बिछाएं. चाहें तो थाली में रंगोली या सजावटी डिजाइन भी बना सकते हैं.

थाली में शामिल करें ये महत्वपूर्ण चीजें

  • रोली और अक्षत (चावल): तिलक के लिए जरूरी ये दोनों तत्व शुभता और सम्मान के प्रतीक होते हैं.
  • राखी: रक्षाबंधन की आत्मा – सुंदर और सजी हुई राखी को थाली में प्रमुख स्थान दें.
  • दीपक: घी या तेल का दीपक जलाएं, जो दिव्यता और मंगल का प्रतीक होता है.
  • मिठाई या गुड़: भाई को तिलक के बाद मिठाई खिलाना रक्षाबंधन की परंपरा है.
  • फूल और चंदन: ताजे फूल और चंदन से थाली की शोभा बढ़ाएं और शुद्धता का भाव रखें.
  • कलावा (मौली): यह शुभ धागा भाई की कलाई पर बांधने के लिए जरूर रखें.

थाली सजाने के आसान उपाय

थाली को सुंदर बनाने के लिए आप मोती, रंग-बिरंगे पत्थर, फूलों की पंखुड़ियां, छोटे दीयों, और सजावटी स्टिकर्स का उपयोग कर सकते हैं. लेस या गोटा थाली के किनारों पर लगाकर इसे और आकर्षक बनाया जा सकता है.

इस तरह सजाई गई थाली न केवल परंपरा निभाती है, बल्कि त्योहार को भावनात्मक रूप से और भी खास बना देती है. स्नेह और श्रद्धा से सजी थाली भाई-बहन के रिश्ते में और भी मिठास भर देती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >