राहु-केतु दोष से बिगड़ रही किस्मत? ज्योतिषाचार्य से जानें बचाव के आसान उपाय

Rahu Ketu Dosh Upay: राहु-केतु दोष से जीवन में बाधाएं बढ़ती हैं, जानें इसके लक्षण और आसान उपाय, जिससे मानसिक तनाव, आर्थिक समस्या और नकारात्मक प्रभाव से मिल सकती है राहत.

Rahu Ketu Dosh Ke Upay: ज्योतिष शास्त्र में राहु और केतु को छाया ग्रह कहा जाता है, लेकिन इनका प्रभाव व्यक्ति के जीवन पर गहरा पड़ता है. जब कुंडली में इनकी स्थिति अशुभ होती है या राहु-केतु दोष, कालसर्प योग या पितृ दोष बनता है, तो जीवन में कई तरह की परेशानियां आने लगती हैं. ज्योतिषाचार्य डॉ एन के बेरा बताते हैं कि मानसिक तनाव, दुर्घटनाएं, कोर्ट-कचहरी के मामले, रोग, विवाह और संतान में बाधाएं जैसे संकेत इन ग्रहों के अशुभ प्रभाव को दर्शाते हैं.

राहु की खराब स्थिति के प्रमुख संकेत

बिना कारण डर और बेचैनी

अगर आपको हमेशा किसी अनजाने डर या चिंता का एहसास होता है, तो यह राहु की कमजोर स्थिति का संकेत हो सकता है.

बुरी आदतों की ओर झुकाव

शराब, तंबाकू या अन्य नशे की लत बार-बार आकर्षित करती है और उससे बाहर निकलना मुश्किल हो जाता है, तो यह भी राहु दोष का लक्षण माना जाता है.

स्वास्थ्य में गिरावट और आलस

लगातार थकान, शरीर में ऊर्जा की कमी और किसी इलाज से राहत न मिलना राहु के नकारात्मक प्रभाव को दर्शाता है.

गलत फैसले और नकारात्मक सोच

बार-बार गलत निर्णय लेना, चीजों को सही ढंग से न समझ पाना और नकारात्मक विचारों का बढ़ना भी राहु की खराब स्थिति का संकेत है.

राहु दोष दूर करने के आसान उपाय

दान और सेवा का महत्व

राहु के अशुभ प्रभाव को कम करने के लिए गरीबों की मदद करें, अंधे लोगों की सेवा करें और जरूरतमंदों को दान दें. यह उपाय बहुत प्रभावी माने जाते हैं.

विशेष वस्तुओं का उपयोग

अपने पास चांदी का सिक्का रखें और लोहे का छल्ला धारण करें. इससे राहु के दुष्प्रभाव को कम करने में मदद मिलती है.

पशु सेवा से मिलेगा लाभ

काले कुत्ते को भोजन कराना या उसे पालना भी राहु दोष को कम करने का एक अच्छा उपाय माना गया है.

खान-पान और आचरण में सुधार

मांस, मछली और शराब जैसे पदार्थों से दूरी बनाएं और गलत कार्यों से बचें. इससे राहु के नकारात्मक प्रभाव कम होते हैं.

शिव आराधना से मिलेगा विशेष लाभ

राहु दोष से मुक्ति पाने के लिए भगवान शिव की पूजा अत्यंत फलदायी मानी गई है. सोमवार और शनिवार को शिवलिंग पर जल चढ़ाएं और काले तिल अर्पित करें. साथ ही ‘ऊँ रां राहवे नमः’ मंत्र का 108 बार जाप करें. शिवपुराण और अन्य धार्मिक ग्रंथों का पाठ करने से भी लाभ मिलता है.

अन्य प्रभावी उपाय

राहु दोष को कम करने के लिए स्नान के पानी में कुश डालना, बुधवार को नागरमोथा की जड़ धारण करना और 8 मुखी रुद्राक्ष पहनना भी लाभकारी माना गया है. इन उपायों को श्रद्धा और नियम के साथ करने से जीवन में सकारात्मक बदलाव आने लगते हैं.

ज्योतिषाचार्य डॉ एन के बेरा
25+ वर्षों का अनुभव | ज्योतिष, वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >