श्री राधा कृष्ण मंदिर से निकलेगी शोभायात्रा, शिवरात्रि पर होगा विशेष आयोजन

Radha Krishna Temple Ranchi: श्रीकृष्ण प्रणामी सेवा धाम मंदिर रांची पुंदाग में महाशिवरात्रि के अवसर पर 23 फरवरी को एक शोभायात्रा का आयोजन किया जाएगा. यह निर्णय कमेटी की बैठक में लिया गया. मीडिया प्रभारी अरुण जैतूनिया ने जानकारी दी कि शोभायात्रा मंदिर परिसर से प्रारंभ होकर कृष्णा नगर कॉलोनी की विभिन्न गलियों से होते हुए श्री राधा-कृष्ण मंदिर में समाप्त होगी.

Radha Krishna Temple Ranchi: श्री राधा-कृष्ण मंदिर कृष्ण नगर कॉलोनी कमेटी की ओर से महाशिवरात्रि के पूर्व 23 फरवरी को शोभायात्रा निकाली जायेगा. यह निर्णय कमेटी की बैठक में लिया गयी. मीडिया प्रभारी अरुण जैतूनिया ने बताया कि शोभायात्रा मंदिर परिसर से निकलकर कृष्णा नगर कॉलोनी की विभिन्न गलियों से होते हुए वापस श्री राधा-कृष्ण मंदिर पहुंच कर संपन्न होगी. इसके बाद भक्तों के बीच प्रसाद का वितरण किया जायेगा.

वहीं, 26 फरवरी को महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में मंदिर परिसर को विशेष रूप से सजाया जायेगा और भोले बाबा का विशेष शृंगार प्रातः सात बजे से किया जायेगा. उसके उपरांत श्री दुर्गा जागरण मंडली, मां भवानी सेवा मंडल व स्त्री सत्संग सभा द्वारा भजनों का गायन किया जायेगा. वहीं, शाम पांच बजे से चार पहर की पूजा होगी. इस मौके पर कमेटी का विस्तार किया गया. बैठक में मंदिर कमेटी के अध्यक्ष नंदकिशोर अरोड़ा, किशोरी पपनेजा, सुनील कटारिया, चंदन सिडाना, हरीश मनुजा, अरुण जसूजा, अंचल किंगर, ललित किंगर, नरेश खत्री, मुकेश सिडाना, विजय जसूजा, कमल घई, जिम्मी अरोरा, मनीष मुंजाल, विनीत अरोड़ा,पंकज गक्कड़, निखिल घई, अनिल मुंजाल, गगन अरोरा, पवन पपनेजा, देवराज मनुजा, विकास घई, रोहित तलेजा सहित अन्य उपस्थित थे.

झारखंड का सबसे भव्य राधा कृष्ण मंदिर आम जनता के लिए खुला, दिखेगी खूबसूरत कांच की कलाकारी

कमेटी का विस्तार

समिति की ओर से कमेटी का विस्तार किया गया है.जिसमें आजीवन मुखी राधेश्याम किंगर, सह मुखी मनोहर लाल जसूजा आयोजक चंद्रभान जी तलेजा संयोजक रामचंद्र जी तलेजा संरक्षक मदन मोहन तलेजा, ओमप्रकाश बरेजा, ब्रजमोहन सिडाना, रमेश तलेजा, सुशील गेरा, संतोष चौधरी और इंद्र लाल घई को रखा गया है.

विशेष है श्रीकृष्ण प्रणामी सेवा धाम मंदिर

श्री कृष्ण प्रणामी सेवा ट्रस्ट द्वारा स्थापित पुंदाग स्थित श्रीकृष्ण प्रणामी सेवा धाम मंदिर न केवल राजधानी के भक्तों के लिए, बल्कि राज्य और अन्य राज्यों के श्रद्धालुओं के लिए भी एक प्रमुख आकर्षण का स्थल बन चुका है. यह मंदिर श्री राधाकृष्ण को समर्पित है और इसका क्षेत्रफल 4500 स्क्वायर फीट है. मुख्य मंदिर का आकार 3000 स्क्वायर फीट है. इस मंदिर में संगमरमर और टाइल्स का उपयोग किया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >