Putrada Ekadashi 2025: इस दिन मनाई जाएगी पुत्रदा एकादशी, करें ये उपाय, लक्ष्मी मां की बरसेगी कृपा

Putrada Ekadashi 2025: पुत्रदा एकादशी का व्रत संतान सुख और सुख-समृद्धि की कामना से रखा जाता है. यह व्रत भगवान विष्णु को समर्पित होता है और इस दिन विशेष उपाय करने से मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है. जानें कब है व्रत और कौन-से उपाय लाएंगे शुभ फल.

Putrada Ekadashi 2025:सावन मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी को पुत्रदा एकादशी के रूप में मनाया जाता है. यह व्रत भगवान विष्णु को समर्पित होता है. सावन का महीना जहां शिव भक्ति के लिए प्रसिद्ध है, वहीं एकादशी व्रत श्रीहरि विष्णु की आराधना का विशेष अवसर होता है. ऐसे में सावन पुत्रदा एकादशी का विशेष महत्व है, क्योंकि इस दिन भक्तजन भगवान शिव के साथ-साथ लक्ष्मी नारायण की भी आराधना करते हैं. मान्यता है कि इस दिन व्रत रखने और कुछ विशेष उपाय करने से मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है और जीवन में सुख-समृद्धि आती है. आइए जानें कि सावन पुत्रदा एकादशी कब है और इस दिन कौन से उपाय किए जाने चाहिए.

कब है सावन पुत्रदा एकादशी 2025?

सावन मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि इस वर्ष 4 अगस्त 2025 को सुबह 11 बजकर 41 मिनट पर आरंभ होगी और इसका समापन 5 अगस्त को दोपहर 1 बजकर 12 मिनट पर होगा. धर्मशास्त्रों के अनुसार, उदया तिथि में व्रत रखना श्रेष्ठ माना गया है, इसलिए सावन पुत्रदा एकादशी का व्रत 5 अगस्त, सोमवार को रखा जाएगा. व्रत का पारण 6 अगस्त को सुबह 5:45 से 8:26 के बीच किया जा सकता है.

क्यों रखते हैं पुत्रदा एकादशी का व्रत? जानिए धार्मिक महत्व

पुत्रदा एकादशी व्रत का महत्व

पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, पुत्रदा एकादशी व्रत संतान की प्राप्ति और उसकी उत्तम सेहत के लिए अत्यंत फलदायी माना गया है. विशेष रूप से संतान की कामना रखने वाले दंपत्तियों को यह व्रत जरूर करना चाहिए. ऐसा विश्वास है कि इस दिन विधिपूर्वक उपवास और भगवान विष्णु-लक्ष्मी की पूजा करने से न केवल संतान सुख प्राप्त होता है, बल्कि घर में सुख-शांति और समृद्धि भी बनी रहती है. इस व्रत से भगवान विष्णु के साथ माता लक्ष्मी की विशेष कृपा भी प्राप्त होती है.

सावन पुत्रदा एकादशी पर मां लक्ष्मी की कृपा पाने के प्रभावशाली उपाय

  • विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें – इस दिन श्रीविष्णु के सहस्रनाम स्तोत्र का पाठ करना अत्यंत पुण्यदायी होता है. इससे भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी दोनों की कृपा प्राप्त होती है.
  • तुलसी के समीप दीपक प्रज्वलित करें – शाम के समय तुलसी के पौधे के पास देसी घी का दीपक जलाएं और “ॐ नमो भगवते वासुदेवाय” मंत्र का जाप करें. यह धन और शांति दोनों प्रदान करता है.
  • पीले पुष्पों से पूजा करें – भगवान विष्णु और लक्ष्मी माता को पीले फूल अर्पित करें. पीला रंग समृद्धि और सुख का प्रतीक होता है.
  • पीली वस्तुओं का दान करें – चने की दाल, हल्दी, पीले वस्त्र आदि का दान जरूरतमंदों को करें. यह कार्य शुभ फल देता है और दरिद्रता का नाश करता है.
  • श्रीसूक्त का पाठ करें – माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए श्रीसूक्त का पाठ करें. यह आर्थिक उन्नति और सौभाग्य का कारक माना जाता है.
  • सात्विक आहार और व्रत का पालन करें – एकादशी के दिन संयमित जीवनशैली अपनाएं और सात्विक आहार लें. इससे मन शांत रहता है और आध्यात्मिक लाभ मिलता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >