प्रद्युम्न चतुर्थी आज, करें भगवान गणेश की आरती, घर में आएगी सकारात्मकता

Pradyumna Chaturthi 2026: प्रद्युम्न चतुर्थी के दिन प्रथम पूजनीय भगवान की आराधना और आरती करने का विशेष महत्व है. धार्मिक मान्यता है कि पूजा के अंत में आरती करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और तनाव दूर होता है.

Pradyumna Chaturthi 2026: हिंदू पंचांग के अनुसार, हर साल ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को प्रद्युम्न विनायक चतुर्थी मनाई जाती है. ‘प्रद्युम्न’ का अर्थ अत्यंत तेजस्वी और ऊर्जा से भरपूर होता है. यह त्योहार भगवान गणेश को समर्पित है. धार्मिक मान्यता है कि जो भी भक्त इस दिन भगवान गणेश की पूजा और व्रत करता है, उसके जीवन की सभी बाधाएं दूर होती हैं, आर्थिक तंगी से राहत मिलती है और घर में सुख-समृद्धि का वास होता है.

प्रद्युम्न चतुर्थी तिथि 

वैदिक पंचांग के अनुसार, चतुर्थी तिथि का आरंभ 17 जून की रात 09:38 बजे हो चुका है और इसका समापन आज 18 जून 2026 को शाम 06:58 बजे होगा. उदयातिथि की मान्यता के कारण व्रत और मुख्य पूजा आज, गुरुवार को ही की जा रही है.

विघ्नहर्ता श्री गणेश जी की आरती

जय गणेश, जय गणेश, जय गणेश देवा,
माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा.
एकदंत दयावंत, चार भुजा धारी,
माथे सिंदूर सोहे, मूसे की सवारी.

जय गणेश, जय गणेश, जय गणेश देवा,
माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा.
पान चढ़े, फल चढ़े और चढ़े मेवा,
लड्डुअन का भोग लगे, संत करें सेवा.

जय गणेश, जय गणेश, जय गणेश देवा,
माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा.

अंधन को आंख देत, कोढ़िन को काया,
बांझन को पुत्र देत, निर्धन को माया.

जय गणेश, जय गणेश, जय गणेश देवा,
माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा.

‘सूर’ श्याम शरण आए, सफल कीजे सेवा,
माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा.

जय गणेश, जय गणेश, जय गणेश देवा,
माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा.

दीनन की लाज रखो, शंभु सुतकारी,
कामना को पूर्ण करो, जाऊं बलिहारी.

जय गणेश, जय गणेश, जय गणेश देवा,
माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा.

भगवान गणेश की जय,
पार्वती के लल्ला की जय,
ॐ गं गणपतये नमः.

यह भी पढ़ें: Pradyumna Chaturthi 2026: कामदेव का पुनर्जन्म, मछली के पेट से चमत्कारी उद्धार और तीन विवाहों की अद्भुत कथा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Neha kumari

नेहा कुमारी वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में धर्म बीट पर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वह व्रत-त्योहार, राशिफल, पंचांग, ज्योतिष, शुभ मुहूर्त, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेख लिखती हैं. उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की है.

डिजिटल पत्रकारिता में उन्होंने धर्म, ज्योतिष और भारतीय परंपराओं से जुड़े विषयों पर विशेष अनुभव हासिल किया है. उनका उद्देश्य पाठकों तक सरल भाषा में सटीक, विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धार्मिक और सांस्कृतिक विषयों को आसानी से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >