आधुनिक दौर में बांग्ला नववर्ष का उत्सव

Poila Boishakh 2026: पोइला बोइशाख बांग्ला नववर्ष का पहला दिन है, जो सूर्य के मेष राशि में प्रवेश पर आधारित है. यह पर्व कृषि परंपरा से शुरू होकर आज भव्य सामाजिक उत्सव बन चुका है.

डॉ प्रो पीयूष नंदी
बैरकपुर राष्ट्रगुरु सुरेंद्रनाथ कॉलेज उत्तर 24 परगना, प. बंगाल

Poila Boishakh 2026: ज्योतिष विज्ञान के अनुसार वैशाख महीने के पहले दिन सूर्य का मेष राशि में प्रवेश होता है, जिसे अत्यंत महत्वपूर्ण खगोलीय घटना माना जाता है. सोलर कैलेंडर के आधार पर इसी दिन से बांग्ला नववर्ष की शुरुआत होती है, जिसे “पोइला बोइशाख” कहा जाता है. यह दिन नई शुरुआत, ऊर्जा और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है.

कृषि और ऋतु आधारित परंपरा

प्रारंभिक समय में बांग्ला नववर्ष एक ऋतु आधारित उत्सव हुआ करता था, जिसमें किसानों की विशेष रुचि होती थी. उस दौर में जीवन का अधिकांश हिस्सा कृषि पर निर्भर था और खेती पूरी तरह मौसम और ऋतुओं के अनुसार चलती थी. इसलिए नववर्ष का यह पर्व किसानों के लिए खास महत्व रखता था. वे इस दिन फसल, मौसम और भविष्य की कृषि योजनाओं को लेकर उत्सव मनाते थे.

मुगल काल और अकबर का योगदान

ऐतिहासिक मान्यता के अनुसार मुगल सम्राट अकबर के शासनकाल में पोइला बोइशाख मनाने की परंपरा को औपचारिक रूप मिला. उस समय कृषि कर वसूली के लिए एक विशेष कैलेंडर लागू किया गया, जिसे “तारीख-ए-एलाही” कहा जाता था. इस व्यवस्था के तहत किसानों को चैत्र महीने के अंतिम दिन तक कर चुकाना होता था और अगले दिन से नए वर्ष की शुरुआत होती थी. उस समय महीनों के नाम भी अलग थे, जैसे कारवादिन, आर्दि, वहिसु, कोर्दाद आदि, जो बाद में बदलकर वर्तमान बंगाली महीनों जैसे बैशाख, ज्येष्ठ, आषाढ़ आदि में परिवर्तित हो गए. हालांकि यह परिवर्तन कब और कैसे हुआ, यह आज भी शोध का विषय है.

परंपरा से आधुनिक उत्सव तक का सफर

शुरुआती समय में नववर्ष का उत्सव बहुत सरल और सीमित स्तर पर मनाया जाता था. किसान अपने परिवार और पड़ोसियों के साथ मिलकर मेवे और मिष्ठान्न का आनंद लेते थे. धीरे-धीरे समय के साथ इस पर्व का स्वरूप बदलता गया और यह एक व्यापक सामाजिक उत्सव में परिवर्तित हो गया. आज बांग्ला नववर्ष समाज के हर वर्ग द्वारा उत्साह और उल्लास के साथ मनाया जाता है.

ये भी पढ़ें: बंगाली नववर्ष का शुभारंभ, जानें बंगाल में कैसे मनाया जाता है यह पर्व

आधुनिक समय में उत्सव की झलक

वर्तमान में पोइला बोइशाख एक भव्य सार्वजनिक पर्व बन चुका है. इस दिन जगह-जगह शोभायात्राएं, मेले और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं. लोग पारंपरिक व्यंजन जैसे पांता भात का आनंद लेते हैं और “हाल-खाता” की परंपरा निभाते हुए नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत करते हैं. नए कपड़े पहनना, उपहार देना और बाजारों में खरीदारी करना भी इस दिन की विशेषता बन चुकी है. लोग एक-दूसरे को “शुभ नववर्ष” कहकर बधाई देते हैं और इस पर्व की खुशियों को साझा करते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >