Pitru Paksha 2025 कब से आरंभ, किन तिथियों को करें पितरों का श्राद्ध

Pitru Paksha 2025: हिंदू पंचांग के अनुसार, पितृ पक्ष 2025 की शुरुआत 7 सितंबर, रविवार से हो रही है और इसका समापन सर्व पितृ अमावस्या के साथ होगा. इन दिनों में पितरों के लिए तर्पण, पिंडदान और श्राद्ध कर्म किए जाते हैं. आइए जानते हैं पूरी तिथियां.

Pitru Paksha 2025 starting Date: हिंदू धर्म में पितृ पक्ष का अत्यंत महत्व माना गया है. यह 16 दिवसीय विशेष अवधि होती है, जिसमें पितरों की आत्मा की शांति के लिए तर्पण, पिंडदान और श्राद्ध कर्म किए जाते हैं. मान्यता है कि इस समय पितृलोक से पितर धरती पर आते हैं और उनके लिए श्रद्धा भाव से किए गए कर्म उन्हें तृप्त करते हैं. इससे पितृ दोष की शांति होती है और परिवार में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहती है.

हिंदू पंचांग के अनुसार पितृ पक्ष हर वर्ष आश्विन मास के कृष्ण पक्ष में आरंभ होता है और अमावस्या तिथि तक चलता है. इस वर्ष पितृ पक्ष कब से शुरू हो रहा है और किस तिथि को कौन-सा श्राद्ध किया जाएगा, इसके बारे में जानते हैं संपूर्ण जानकारी.

सावन में हरियाली तीज कब है? व्रत की तारीख अभी नोट कर लें

दृक पंचांग के अनुसार, आषाढ़ माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि का आरंभ 24 जून, मंगलवार को शाम 6 बजकर 59 मिनट पर होगा, जो 25 जून, बुधवार को शाम 4 बजे समाप्त होगी. उदयातिथि के अनुसार, आषाढ़ अमावस्या 25 जून, बुधवार को मानी जाएगी. इसी दिन दर्श अमावस्या का संयोग भी रहेगा.

वैदिक पंचांग के अनुसार, इस वर्ष पितृपक्ष की शुरुआत भाद्रपद मास की कृष्ण पक्ष प्रतिपदा तिथि से 07 सितंबर 2025, रविवार को हो रही है. यह तिथि रात 01 बजकर 41 मिनट पर शुरू होकर उसी दिन रात 11 बजकर 38 मिनट पर समाप्त होगी. ऐसे में 07 सितंबर से पितृपक्ष की विधिवत शुरुआत मानी जाएगी, जो 21 सितंबर 2025, रविवार को सर्व पितृ अमावस्या के दिन संपन्न होगा.

पितृपक्ष की शुरुआत कब से

वैदिक पंचांग के अनुसार, इस वर्ष पितृपक्ष की शुरुआत भाद्रपद मास की कृष्ण पक्ष प्रतिपदा तिथि से 07 सितंबर 2025, रविवार को हो रही है. यह तिथि रात 01 बजकर 41 मिनट पर शुरू होकर उसी दिन रात 11 बजकर 38 मिनट पर समाप्त होगी. ऐसे में 07 सितंबर से पितृपक्ष की विधिवत शुरुआत मानी जाएगी, जो 21 सितंबर 2025, रविवार को सर्व पितृ अमावस्या के दिन संपन्न होगा.

पितृ पक्ष 2025 तिथियां

  • 07 सितम्बर 2025, रविवार पूर्णिमा श्राद्ध
  • 08 सितम्बर 2025, सोमवार प्रतिपदा श्राद्ध
  • 09 सितम्बर 2025, मंगलवार द्वितीया श्राद्ध
  • 10 सितम्बर 2025, बुधवार तृतीया श्राद्ध
  • 10 सितम्बर 2025, बुधवार चतुर्थी श्राद्ध
  • 11 सितम्बर 2025, बृहस्पतिवार पञ्चमी श्राद्ध
  • 11 सितम्बर 2025, बृहस्पतिवार महा भरणी
  • 12 सितम्बर 2025, शुक्रवार षष्ठी श्राद्ध
  • 13 सितम्बर 2025, शनिवार सप्तमी श्राद्ध
  • 14 सितम्बर 2025, रविवार अष्टमी श्राद्ध
  • 15 सितम्बर 2025, सोमवार नवमी श्राद्ध
  • 16 सितम्बर 2025, मंगलवार दशमी श्राद्ध
  • 17 सितम्बर 2025, बुधवार एकादशी श्राद्ध
  • 18 सितम्बर 2025, बृहस्पतिवार द्वादशी श्राद्ध
  • 19 सितम्बर 2025, शुक्रवार त्रयोदशी श्राद्ध
  • 19 सितम्बर 2025, शुक्रवार मघा श्राद्ध
  • 20 सितम्बर 2025, शनिवार चतुर्दशी श्राद्ध
  • 21 सितम्बर 2025, रविवार सर्वपित्रू अमावस्या

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >