पाम संडे आज, क्यों खास है खजूर रविवार, जानें इसका महत्व

Palm Sunday 2026: पाम संडे 2026 आज मनाया जा रहा है. जानें खजूर रविवार का इतिहास, महत्व और क्यों यह ईस्टर से पहले ईसाई धर्म में विशेष स्थान रखता है.

Palm Sunday 2026: पाम संडे, जिसे हिंदी में खजूर रविवार कहा जाता है, ईसाई धर्म का एक महत्वपूर्ण पर्व है. यह हर वर्ष ईस्टर से एक सप्ताह पहले रविवार को मनाया जाता है. साल 2026 में यह पर्व 29 मार्च को मनाया जा रहा है. यह दिन प्रभु यीशु मसीह के यरूशलेम में आगमन की स्मृति में मनाया जाता है. धार्मिक मान्यता के अनुसार, जब यीशु गधे पर सवार होकर यरूशलेम पहुंचे थे, तब लोगों ने उनके स्वागत में खजूर के पत्ते रास्ते में बिछाए और “होशाना” के जयकारे लगाए थे. इसी घटना को “विजय प्रवेश” के रूप में जाना जाता है.

क्या है खजूर रविवार (Palm Sunday)

खजूर रविवार ईसाई समुदाय के लिए बेहद पवित्र और विशेष दिन होता है. इसी दिन से “होली वीक” यानी पवित्र सप्ताह की शुरुआत होती है, जो ईस्टर संडे तक चलता है. दक्षिण भारत में इसे ‘पैसन संडे’ भी कहा जाता है. इस अवसर पर चर्चों में विशेष प्रार्थना सभाएं आयोजित होती हैं. श्रद्धालु ताड़ या खजूर के पत्तों के साथ जुलूस निकालते हैं, भजन-गीत गाते हैं और बाइबल का पाठ करते हैं. यह दिन आस्था, विनम्रता और श्रद्धा का प्रतीक माना जाता है.

ये भी पढ़ें: खजूर पर्व से शुरू होगा पवित्र सप्ताह, इस दिन मनाया जाएगा ईस्टर

पाम संडे का धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व

  • बाइबल के अनुसार, जब यीशु मसीह यरूशलेम पहुंचे, तब वहां के लोग अपने मुक्तिदाता का इंतजार कर रहे थे. उस समय यहूदी समुदाय का फसह पर्व भी निकट था. ऐसे में यीशु का आगमन लोगों के लिए आशा और विश्वास का प्रतीक बन गया.
  • लोगों ने उनके स्वागत में अपने वस्त्र और खजूर की डालियां मार्ग में बिछाईं और उन्हें एक राजा की तरह सम्मान दिया. उन्होंने “धन्य है वह जो प्रभु के नाम से आता है” कहते हुए उनका अभिनंदन किया.
  • यरूशलेम में प्रवेश के बाद यीशु ने मंदिर को अवैध कब्जों से मुक्त कराया और लोगों को धर्म का उपदेश दिया. हालांकि, इस घटना के कुछ दिनों बाद ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया.
  • पाम संडे हमें यह संदेश देता है कि प्रभु यीशु ने सदैव कमजोर, पीड़ित और सताए हुए लोगों का साथ दिया. उनका जीवन प्रेम, सेवा और त्याग का प्रतीक है, जो आज भी लोगों को प्रेरित करता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >