Numerology: इन मूलांक के लोग होते हैं सबसे प्यारे और भरोसेमंद, आंख बंद कर कर सकते हैं भरोसा

Numerology: अंक ज्योतिष के अनुसार व्यक्ति का मूलांक उसके स्वभाव और रिश्तों की गहराई को दर्शाता है. कुछ मूलांक ऐसे माने जाते हैं, जिनके जातक स्वभाव से बेहद प्यारे, भावुक और भरोसेमंद होते हैं. दोस्ती हो या प्रेम, इन मूलांक वालों पर लोग आंख बंद कर विश्वास करते हैं.

Numerology: अंक ज्योतिष के अनुसार व्यक्ति का मूलांक उसके स्वभाव, रिश्तों और व्यवहार को गहराई से प्रभावित करता है. जन्मतिथि से निकलने वाला मूलांक यह बताता है कि व्यक्ति प्यार, दोस्ती और संबंधों में कैसा रहता है. अंक ज्योतिष में कुछ मूलांक ऐसे माने जाते हैं, जिनके लोग स्वभाव से बेहद प्यारे, केयरिंग और सबका दिल जीतने वाले होते हैं. आइए जानते हैं ऐसे ही 3 खास मूलांक के बारे में.

मूलांक 2 (चंद्र का अंक): भावुक लेकिन बेहद सच्चे

मूलांक 2 ( जिनका जन्म 2, 11, 20 या 29 तारीख को हुआ हो) पर चंद्रमा का प्रभाव होता है. इस अंक के लोग भावुक, संवेदनशील और कोमल हृदय वाले होते हैं. ये रिश्तों को बहुत गहराई से निभाते हैं और दूसरों की खुशी में अपनी खुशी ढूंढते हैं. मूलांक 2 के लोग अच्छे श्रोता होते हैं और जरूरत पड़ने पर अपनों के लिए हमेशा खड़े रहते हैं.

मूलांक 3 (गुरु  का अंक): भरोसे और समझदारी की पहचान

मूलांक 3 (जिनका जन्म 3, 12, 21 या 30 तारीख को हुआ हो) का स्वामी गुरु ग्रह होता है. इस अंक के लोग समझदार, सच्चे दोस्त और भरोसेमंद माने जाते हैं. इनकी सोच सकारात्मक होती है और ये सही सलाह देने में माहिर होते हैं. मूलांक 3 के लोग ईमानदार स्वभाव के कारण जल्दी सभी के फेवरेट बन जाते हैं.

मूलांक 6 (शुक्र का अंक): प्यार और आकर्षण की मिसाल

मूलांक 6 ( जिनका जन्म 6, 15 या 24  तारीख को हुआ हो)  वाले लोग शुक्र ग्रह से प्रभावित होते हैं. ये लोग प्रेम, सौंदर्य और आकर्षण से भरपूर होते हैं. इनका स्वभाव रोमांटिक होता है और ये हर रिश्ते में दिल से जुड़ते हैं. मूलांक 6 के लोग दूसरों का ख्याल रखना जानते हैं और अपने पार्टनर व परिवार के लिए हमेशा समर्पित रहते हैं. यही वजह है कि इन्हें लगभग हर कोई पसंद करता है.

ये भी पढ़ें: नए साल में चमकेगी किस्मत, इन तारीखों पर जन्मे लोगों के लिए सुनहरा समय

क्यों खास माने जाते हैं ये मूलांक

अंक ज्योतिष के अनुसार मूलांक 2, 3 और 6 के लोग रिश्तों में सबसे ज्यादा भरोसेमंद, प्यार करने वाले और दिल के सच्चे माने जाते हैं. यही वजह है कि समाज और परिवार में इनकी अलग पहचान होती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >