Numerology: अंक ज्योतिष में जन्म तिथि के आधार पर मूलांक निकाला जाता है. माना जाता है कि यह व्यक्ति के स्वभाव और आदतों के बारे में कई बातें बताता है. इसका असर पैसों को लेकर व्यक्ति की सोच और खर्च करने के तरीके में भी देखने को मिल सकता है. कुछ लोग कमाई का हिस्सा भविष्य के लिए बचाकर रखना पसंद करते हैं, वहीं कुछ लोग अपनी जरूरत और शौक पर खुलकर खर्च करते हैं. ऐसे में आइए जानते हैं किन मूलांक वालों को पैसों के मामले में बचत करने वाला माना जाता है.
किन मूलांक वालों को बचत करने में माहिर माना जाता है?
मूलांक 4
4, 13, 22 और 31 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 4 होता है.
अंक ज्योतिष के अनुसार, मूलांक 4 वाले लोग पैसों के मामले में सोच-समझकर फैसला लेने वाले माने जाते हैं. ये बिना जरूरत के खर्च करने से बचते हैं और पैसा खर्च करने से पहले जरूरत पर ध्यान देते हैं. इसी वजह से इनके लिए बजट बनाकर चलना और भविष्य के लिए पैसे बचाना आसान हो सकता है.
यह भी पढ़ें : September 2026 Grah Gochar: सितंबर के ये 5 बड़े ग्रह गोचर लाएंगे देश-दुनिया में बड़ा उथल-पुथल, पढ़ें ज्योतिषीय आकलन
मूलांक 8
8, 17 और 26 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 8 होता है.
मूलांक 8 वालों को आर्थिक मामलों में अनुशासित माना जाता है. ये अचानक खरीदारी करने के बजाय भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हैं. आर्थिक सुरक्षा इनके लिए महत्वपूर्ण होती है, इसलिए इन्हें कमाई का कुछ हिस्सा बचाना और लंबे समय के लिए आर्थिक योजना बनाना पसंद हो सकता है.
यह भी पढ़ें: जन्माष्टमी पर कब होगा लड्डू गोपाल का जन्म? जानें शुभ मुहूर्त और पूजा का समय
Disclaimer: इस लेख में दी गई सभी जानकारियां धार्मिक मान्यताओं और परंपराओं पर आधारित हैं. प्रभात खबर इन मान्यताओं की पुष्टि नहीं करता है.
