लकी नंबर और लकी कलर कैसे चुनें? अंक ज्योतिष से आसान तरीका

Numerology: अंक ज्योतिष के अनुसार जन्मतिथि से मूलांक निकालकर लकी नंबर और लकी कलर तय किए जाते हैं, जो जीवन में सफलता, आत्मविश्वास और सकारात्मक ऊर्जा बढ़ाने में सहायक होते हैं।

Numerology: अक्सर आपने देखा होगा कि लोग कहते हैं, “यह मेरा लकी नंबर है” या “इस रंग को पहनने से मेरा काम बन जाता है.” यह सिर्फ संयोग नहीं होता, बल्कि इसके पीछे अंक ज्योतिष (Numerology) का गहरा संबंध होता है. अंक ज्योतिष के अनुसार हर व्यक्ति की जन्मतिथि से उसका मूलांक निकलता है, जो उसके स्वभाव, सोच और भाग्य को प्रभावित करता है. इसी मूलांक के आधार पर लकी नंबर और लकी कलर तय किए जाते हैं.

मूलांक क्या होता है?

मूलांक व्यक्ति की जन्मतिथि से निकाला जाता है. जन्म की तारीख के सभी अंकों को जोड़कर एक अंक में बदला जाता है. उदाहरण:

  • जन्मतिथि 15 → 1 + 5 = 6
  • जन्मतिथि 29 → 2 + 9 = 11 → 1 + 1 = 2

इस तरह मूलांक हमेशा 1 से 9 के बीच होता है. मूलांक के अनुसार लकी नंबर और लकी कलर

मूलांक 1 (सूर्य)

लकी नंबर: 1, 10, 19
लकी कलर: लाल, नारंगी

मूलांक 2 (चंद्रमा)

लकी नंबर: 2, 11, 20
लकी कलर: सफेद, क्रीम

मूलांक 3 (गुरु)

लकी नंबर: 3, 12, 21
लकी कलर: पीला, सुनहरा

मूलांक 4 (राहु)

लकी नंबर: 4, 13, 22
लकी कलर: नीला, ग्रे

मूलांक 5 (बुध)

लकी नंबर: 5, 14, 23
लकी कलर: हरा

मूलांक 6 (शुक्र)

लकी नंबर: 6, 15, 24
लकी कलर: गुलाबी, सफेद

मूलांक 7 (केतु)

लकी नंबर: 7, 16, 25
लकी कलर: हल्का पीला, क्रीम

मूलांक 8 (शनि)

लकी नंबर: 8, 17, 26
लकी कलर: गहरा नीला, काला

मूलांक 9 (मंगल)

लकी नंबर: 9, 18, 27
लकी कलर: लाल, मैरून

लकी नंबर और कलर का उपयोग कैसे करें?

लकी नंबर का इस्तेमाल आप महत्वपूर्ण तारीख चुनने, वाहन नंबर, मोबाइल नंबर या शुभ कार्य में कर सकते हैं. लकी कलर को आप कपड़ों, पर्स, कागज, ऑफिस फाइल या शुभ अवसरों पर पहन सकते हैं.

ध्यान रखने वाली बातें

  • लकी नंबर और रंग सहायक ऊर्जा देते हैं, यह कोई जादू नहीं है.
  • इन्हें सकारात्मक सोच और मेहनत के साथ अपनाएं.
  • जरूरत से ज्यादा प्रयोग करने से बचें.

अंक ज्योतिष के अनुसार सही लकी नंबर और लकी कलर चुनकर जीवन में आत्मविश्वास, सकारात्मकता और सफलता बढ़ाई जा सकती है. यह एक सरल तरीका है, जिसे कोई भी व्यक्ति आसानी से अपना सकता है.

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
15+ वर्षों का अनुभव | ज्योतिष, वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
Consultation: 8080426594 / 9545290847

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >