Numerology Horoscope Today : मूलांक 1 से 9 तक जानें कौन-सा उपाय आज बदल सकता है आपकी किस्मत

Numerology Horoscope Today: आज 15 जनवरी के अंक ज्योतिष उपाय में मूलांक 1 से 9 तक के शुभ उपाय जानें. सही उपाय अपनाकर करियर, धन, स्वास्थ्य और भाग्य में सकारात्मक बदलाव लाएं.

Numerology Horoscope Today 15 January 2026: अंक ज्योतिष के अनुसार, जन्म तिथि से निकला मूलांक व्यक्ति के स्वभाव, भाग्य और जीवन की दिशा को प्रभावित करता है. आज 15 जनवरी का दिन सही उपायों के साथ अपनाया जाए, तो कई अटके काम पूरे हो सकते हैं.

मूलांक 1 (सूर्य) – आत्मविश्वास को दें नई ऊर्जा

आज नेतृत्व क्षमता मजबूत होगी. सरकारी कार्यों में सफलता मिल सकती है.
उपाय: तांबे के लोटे में जल लेकर सूर्य को अर्घ्य दें.

मूलांक 2 (चंद्र) – मन की उलझन होगी दूर

भावनात्मक संतुलन जरूरी है. रिश्तों में मिठास बनी रहेगी.
उपाय: सफेद चावल या दूध का दान करें.

मूलांक 3 (गुरु) – भाग्य देगा साथ

शिक्षा, करियर और धन से जुड़े मामलों में शुभ संकेत हैं.
उपाय: पीले वस्त्र पहनें और गुरु बृहस्पति को प्रणाम करें.

मूलांक 4 (राहु) – संयम से आएगी सफलता

आज अचानक लाभ के योग हैं, लेकिन फैसले सोच-समझकर लें.
उपाय: काले तिल का दान करें.

मूलांक 5 (बुध) – बुद्धि और संवाद होंगे मजबूत

आज बातचीत से काम बनेगा. व्यापारियों के लिए दिन अनुकूल है.
उपाय: हरे वस्त्र धारण करें और गणेश जी की पूजा करें.

मूलांक 6 (शुक्र) – रिश्तों में बढ़ेगा आकर्षण

प्रेम और दांपत्य जीवन सुखद रहेगा. कला से जुड़े लोगों को लाभ.
उपाय: सफेद मिठाई का दान करें.

ये भी पढ़ें: आज 15 जनवरी को जानें 12 राशियों का भविष्य, मेष से मीन तक के गुरुवार के शुभ उपाय

मूलांक 7 (केतु) – धैर्य से मिलेगी शांति

मन थोड़ा विचलित रह सकता है. ध्यान और आत्मचिंतन लाभ देगा.
उपाय: भगवान शिव का ध्यान करें.

 मूलांक 8 (शनि) – मेहनत रंग लाएगी

आज जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं, लेकिन परिणाम आपके पक्ष में रहेंगे.
उपाय: जरूरतमंद को काले वस्त्र दान करें.

मूलांक 9 (मंगल) – ऊर्जा का सही उपयोग करें

जोश और साहस भरपूर रहेगा. क्रोध पर नियंत्रण रखें.
उपाय: हनुमान जी को गुड़-चना चढ़ाएं.

ज्योतिषाचार्य डॉ एन के बेरा  | 20+ वर्षों का अनुभव
ग्रह शांति, विवाह, धन और करियर विशेषज्ञ

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >