Numerology Horoscope Today: आज मंगलवार को मूलांक 1–9 पर रहेगी बजरंग बली की विशेष नजर, जानें किसका खुलेगा भाग्य

Numerology Horoscope Today: आज मंगलवार का दिन है और यह दिन खास तौर पर हनुमान जी को समर्पित माना जाता है. जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 1 से 9 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक उसी संख्या से बनता है. आज के दिन अगर मूलांक के अनुसार छोटे-छोटे उपाय कर लिए जाएं, […]

Numerology Horoscope Today: आज मंगलवार का दिन है और यह दिन खास तौर पर हनुमान जी को समर्पित माना जाता है. जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 1 से 9 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक उसी संख्या से बनता है. आज के दिन अगर मूलांक के अनुसार छोटे-छोटे उपाय कर लिए जाएं, तो बजरंग बली की कृपा आसानी से मिल सकती है.

मूलांक 1 – आज हनुमान जी को लाल फूल चढ़ाएं. नौकरी और मान-सम्मान से जुड़ा कोई अच्छा समाचार मिल सकता है.

मूलांक 2 – मन थोड़ा भावुक रह सकता है. हनुमान चालीसा का पाठ करें, रिश्तों में चल रही गलतफहमी दूर होगी.

मूलांक 3 – आज भाग्य आपका साथ देगा. किसी गरीब को भोजन कराएं, रुका हुआ काम पूरा हो सकता है.

मूलांक 4 – सोच ज्यादा परेशान कर सकती है. हनुमान जी के सामने दीपक जलाएं, मन को शांति मिलेगी.

मूलांक 5 – आज बातचीत में संयम रखें. “ॐ नमो भगवते हनुमते नमः” का 11 बार जप करें, फायदा होगा.

ये भी देखें:  मंगलवार के ये आसान उपाय बदल सकते हैं आपका दिन, जानें मेष से मीन तक का असर

मूलांक 6 – खर्च बढ़ सकता है. लाल वस्त्र पहनें और हनुमान जी को सिंदूर चढ़ाएं, आर्थिक संतुलन बनेगा.

मूलांक 7 – मन में उलझन रहेगी. आज किसी से झूठ न बोलें और हनुमान जी का ध्यान करें, सही रास्ता मिलेगा.

मूलांक 8 – मेहनत ज्यादा और फल कम लग सकता है, लेकिन धैर्य रखें. काले तिल का दान शुभ रहेगा.

मूलांक 9 – यह दिन आपके लिए खास है. साहस बढ़ेगा और बिगड़े काम बन सकते हैं, बस गुस्से से बचें.

ज्योतिषाचार्य डॉ एन के बेरा | 20+ वर्षों का अनुभव
ग्रह शांति, विवाह, धन और करियर विशेषज्ञ

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shaurya punj

मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >