Navratri 2025: नवरात्रि के दौरान भूलकर भी न करें ये गलतियां, वरना भुगतना पड़ सकता है भारी नुकसान

Navratri 2025: नवरात्री का पर्व हिंदू धर्म में विशेष महत्व रखता है. इस दौरान सच्चें मन से मां दुर्गा की घर या पंडाल में प्रतिमा व तस्वीर स्थापित कर पुजा पाठ करने से मां दुर्गा की कृपा मिलती है. लेकिन इस दौरान कुछ कार्यों का करना वर्जित है. आईए जानते है नवरात्री के दौरान कौन-कौन से कार्य वर्जित है.

Navratri 2025: नवरात्रि भारत के प्रमुख त्योहारों में से एक है. इस पवित्र पर्व के नौ दिनों के दौरान माँ दुर्गा के नौ रूपों की आराधना की जाती है. इस समय व्रत, पूजा और धार्मिक अनुष्ठान करने का विशेष महत्व है. इस वर्ष यह त्योहार 22 सितंबर 2025 से शुरू होगा और इसका समापन दशहरा के साथ होगा. माना जाता है कि इस दौरान विधि-विधान के साथ पूजा-पाठ करने से मां दुर्गा प्रसन्न होती हैं और जीवन में सुख-समृद्धि आती है. वहीं, इस दौरान कुछ सावधानियों का पालन करना आवश्यक है. इन सावधानियों का पालन न करने से नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है. आइए जानते हैं नवरात्रि में किन बातों का ध्यान रखना चाहिए.

नवरात्रि के दौरान क्या-क्या नहीं करना चाहिए?

  1.  नवरात्रि में पूजा-पाठ का सही समय और शुभ मुहूर्त बेहद महत्वपूर्ण होता है. शुभ मुहूर्त में पूजा करने से ही इसका फल मिलता है. पूजा में लापरवाही या अनियमितता से पूजा का संपूर्ण फल नहीं मिलता.
  2.  इस पवित्र समय में अपशब्दों का प्रयोग नहीं करना चाहिए और न ही किसी से झगड़ा करना चाहिए. किसी के प्रति क्रोध दिखाना अशुभ माना जाता है. इस पर्व के दौरान शांतिपूर्ण और संयमी व्यवहार ही लाभकारी होता है.
  3.  इस पवित्र व्रत और पूजा के दौरान मांस, मदिरा और नशीले पदार्थों का सेवन वर्जित है. ऐसा करने से व्रत का फल नहीं मिलता और धार्मिक अनुष्ठान अधूरा रह जाता है.
  4.  नवरात्रि के समय पूजा स्थल और शरीर की शुद्धता बेहद जरूरी है. इस दौरान घर में गंदगी रखना अशुभ माना जाता है.
  5.  नवरात्रि में अशुद्धता, झूठ बोलना, चोरी या किसी का नुकसान करने वाले कार्य करने से देवी दुर्गा नाराज होती हैं. ऐसा करने से पूजा का फल नहीं मिलता.
  6.  व्रत के नियमों का पालन करना आवश्यक है. अनियमित भोजन, गलत समय पर खाने-पीने या व्रत तोड़ने से अशुभ फल प्राप्त हो सकता है.

यह भी पढ़े: Navratri Puja Samagri List: इस दिन से शुरू हो रही है नवरात्रि, नोट करें कलश स्थापना सामग्री सूची और घटस्थापना विधि

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Neha Kumari

नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >