Navratri Bhajan Lyrics: “मेरी अखियों के सामने ही रहना, मां जगदम्बे” भजन, यहां पढ़े लिरिक्ट

Navratri 2025: नवरात्रि के पावन दिनों में माता रानी को समर्पित भजन सुनने का खास महत्व है. कहा जाता है कि शारदीय नवरात्रि के दौरान पूजा-पाठ कर भजन सुनने से मन को शांति मिलती है और मन में अच्छे विचार उत्पन्न होते हैं.

Navratri 2025: नवरात्रि के नौ पावन दिनों के दौरान मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की धूमधाम से पूजा-अर्चना की जाती है. मान्यता है कि इससे माता प्रसन्न होती हैं और अपने भक्तों को आशीर्वाद देती हैं. इस दौरान माता रानी को समर्पित भजन सुनाना बेहद शुभ माना जाता है. इस लेख में हमने माता रानी को समर्पित प्रसिद्ध भजन “मेरी अखियों के सामने ही रहना, मां जगदम्बे” के लिरिक्स प्रस्तुत किया हैं.

मेरी अखियों के सामने ही रहना, मां जगदम्बे (Meri Akhion Ke Samne Hi Rehna Maa Jagdambe Bhajan Lyrics)

मेरी अखियों के सामने ही रहना,
माँ शेरों वाली जगदम्बे.
॥ मेरी अखियों के सामने…॥

हम तो चाकर मैया तेरे दरबार के,
भूखे हैं हम तो मैया बस तेरे प्यार के॥
॥ मेरी अखियों के सामने…॥

विनती हमारी भी अब करो मंजूर मां,
चरणों से हमको कभी करना ना दूर माँ॥
॥ मेरी अखियों के सामने…॥

मुझे जान के अपना बालक सब भूल तू मेरी भुला देना,
शेरों वाली जगदम्बे आंचल में मुझे छिपा लेना॥
॥ मेरी अखियों के सामने…॥

तुम हो शिव जी की शक्ति मैया शेरों वाली,
तुम हो दुर्गा हो अम्बे मैया तुम हो काली॥
बन के अमृत की धार सदा बहना,
ओ शेरों वाली जगदम्बे॥
॥ मेरी अखियों के सामने…॥

तेरे बालक को कभी मां सबर आए,
जहां देखूं मां तू ही तू नजर आये॥
मुझे इसके सीवे कुछ ना कहना,
ओ शेरों वाली जगदम्बे॥
॥ मेरी अखियों के सामने…॥

देदो शर्मा को भक्ति का दान मैया जी,
लक्खा गाता रहे तेरा गुणगान मैया जी॥
है भजन तेरा भक्तो का गहना,
ओ शेरों वाली जगदम्बे॥

मेरी अखियों के सामने ही रहना,
मां शेरों वाली जगदम्बे.
॥ मेरी अखियों के सामने…॥

यह भी पढ़े: Shardiya Navratri Day 2 Maa Brahmacharini Live puja vidhi: आज शारदीय नवरात्रि के दूसरे दिन ऐसे करें मां ब्रह्मचारिणी की पूजा, जानें शुभ मुहूर्त, मंत्र और आरती…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Neha Kumari

नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >