Navratri 2024 Day 1 Bhog: आज शारदीय नवरात्र के पहले दिन मां शैलपुत्री को इन वस्तुओं का भोग करें अर्पित

Navratri 2024 Day 1 Bhog: आज 3 अक्टूबर से शारदीय नवरात्रि का आरंभ हो रहा है. आज मां शैलपुत्री को उनके पसंदीदा मिष्ठान का भोग अर्पित करें, साथ ही उपाय करना न भूलें, देवी शीघ्र प्रसन्न होंगी.

Navratri 2024 Day 1 Bhog: आज 3 अक्टूबर 2024 से शारदीय नवरात्रि का आरंभ हो रहा है. सनातन धर्म में नवरात्रि का पर्व अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है. इस दौरान मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की विधिपूर्वक पूजा की जाती है. यह विश्वास किया जाता है कि नवरात्रि के समय भगवती भक्तों को आशीर्वाद देने के लिए नौ दिनों तक धरती पर आती हैं. नवरात्रि का पर्व देवी शैलपुत्री की पूजा के साथ आरंभ होता है, जो इस त्योहार का पहला स्वरूप है. मां शैलपुत्री पर्वतों के राजा हिमालय की पुत्री मानी जाती हैं. ऐसे में नवरात्रि के प्रथम दिन किस चीज का भोग लगाना चाहिए, इसके बारे में ज्योतिषाचार्य डॉ एन के बेरा बता रहे हैं.

Shardiya Navratri 2024: नवरात्रि आरंभ, जानें कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त

Happy Navratri 2024 Day 1 Maa Shailputri Hindi Wishes: मां शैलपुत्री का दिव्य प्रकाश चमकता रहे, यहां से दें नवरात्रि के पहले दिन की बधाई

मां शैलपुत्री को लगाएं इन चीजों का भोग

देवी के पहले स्वरूप को सफेद रंग अत्यंत प्रिय माना जाता है, इसलिए उन्हें सफेद वस्तुओं का भोग अर्पित करना शुभ माना जाता है, जैसे कि बर्फी, खीर, और रबड़ी. माता शैलपुत्री को इन वस्तुओं का भोग अर्पित करने से वे अत्यंत प्रसन्न होती हैं.

मां शैलपुत्री की पूजा कर जरूर करें इन मंत्रों का जाप

ऊं देवी शैलपुत्र्यै नमः..
या देवी सर्वभूतेषु शैलपुत्री रूपेण संस्थिता. नमस्तस्यै, नमस्तस्यै, नमस्तस्यै नमो नम:..
वन्दे वाञ्छितलाभाय चन्द्रार्धकृतशेखराम्. वृषारुढां शूलधरां शैलपुत्रीं यशस्विनीम्..

मां शैलपुत्री की आरती

शैलपुत्री मां बैल असवार. करें देवता जय जयकार.
शिव शंकर की प्रिय भवानी. तेरी महिमा किसी ने ना जानी

पार्वती तू उमा कहलावे. जो तुझे सिमरे सो सुख पावे.
ऋद्धि-सिद्धि परवान करे तू. दया करे धनवान करे तू.

सोमवार को शिव संग प्यारी. आरती तेरी जिसने उतारी.
उसकी सगरी आस पुजा दो. सगरे दुख तकलीफ मिला दो.

घी का सुंदर दीप जला के. गोला गरी का भोग लगा के.
श्रद्धा भाव से मंत्र गाएं. प्रेम सहित फिर शीश झुकाएं.

जय गिरिराज किशोरी अंबे. शिव मुख चंद्र चकोरी अंबे.
मनोकामना पूर्ण कर दो. भक्त सदा सुख संपत्ति भर दो.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shaurya punj

मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >