क्या आपका जन्म 1, 10, 19 या 28 तारीख को हुआ है? जानें किन मूलांकों के साथ बनती है परफेक्ट जोड़ी

अंक ज्योतिष के अनुसार, मूलांक 1 के स्वामी सूर्य हैं, जो नेतृत्व और आत्मविश्वास का प्रतीक हैं. जानें मूलांक 1 की किन मूलांकों के साथ बनती है सबसे मजबूत जोड़ी.

Mulank 1 Compatibility: यदि आपका जन्म किसी भी महीने की 1, 10, 19 या 28 तारीख को हुआ है, तो आपका मूलांक 1 है. अंक ज्योतिष के अनुसार मूलांक 1 का स्वामी सूर्य है, जो नेतृत्व, आत्मविश्वास, सफलता और सम्मान का प्रतीक माना जाता है. इस मूलांक के लोग स्वतंत्र विचारों वाले, महत्वाकांक्षी और लीडरशिप की अच्छी क्षमता रखने वाले होते हैं. हालांकि, रिश्तों और विवाह में इनकी हर किसी के साथ अच्छी नहीं बनती. इनके आत्मसम्मानी और प्रभावशाली स्वभाव को समझने और संतुलित करने के लिए कुछ खास मूलांक के लोग सबसे अच्छे साथी साबित होते हैं.

मूलांक 1 की इन मूलांक वालों के साथ बनती है अच्छी जोड़ी

मूलांक 2 (जन्म तिथि: 2, 11, 20, 29)

मूलांक 1 वालों के लिए मूलांक 2 के लोग अच्छे जीवनसाथी माने जाते हैं. मूलांक 2 का स्वामी चंद्रमा है. सूर्य जहां आत्मविश्वास, नेतृत्व और दृढ़ता का प्रतीक है, वहीं चंद्रमा शांति, संवेदनशीलता और भावनाओं का प्रतिनिधित्व करता है.

तालमेल: मूलांक 1 का आत्मविश्वासी और कभी-कभी हावी रहने वाला स्वभाव, मूलांक 2 के शांत और समझदार व्यवहार से संतुलित हो जाता है. मूलांक 2 वाले अपने साथी का पूरा साथ देते हैं, इसलिए यह जोड़ी एक-दूसरे की कमियों को पूरा करते हुए मजबूत रिश्ता बनाती है.

मूलांक 3 (जन्म तिथि: 3, 12, 21, 30)

मूलांक 3 का स्वामी बृहस्पति (गुरु) है. अंक ज्योतिष में मूलांक 1 और मूलांक 3 की जोड़ी को काफी शुभ माना गया है.

तालमेल: मूलांक 3 के लोग बुद्धिमान, सकारात्मक सोच वाले और अच्छे सलाहकार होते हैं. वे मूलांक 1 की नेतृत्व क्षमता को सही दिशा देने में मदद करते हैं. शादी हो या बिजनेस पार्टनरशिप, दोनों मिलकर समझदारी से फैसले लेते हैं और समाज में सम्मान प्राप्त करते हैं. 

मूलांक 9 (जन्म तिथि: 9, 18, 27)

मूलांक 9 का स्वामी मंगल है. सूर्य और मंगल दोनों ही ऊर्जा, साहस और नेतृत्व के प्रतीक माने जाते हैं, इसलिए मूलांक 1 और 9 की जोड़ी काफी दमदार मानी जाती है.

तालमेल: मूलांक 1 और 9 दोनों ही ऊर्जा, साहस और नेतृत्व से भरपूर होते हैं. इनके बीच आकर्षण और तालमेल अच्छा रहता है. हालांकि, दोनों का स्वभाव तेज होने के कारण कभी-कभी बहस हो सकती है, लेकिन वे जल्दी ही मतभेद भुलाकर रिश्ता सामान्य कर लेते हैं. 

यह भी पढ़ें: रसोई वास्तु: रोटी बनाने की ये 4 गलतियां पड़ सकती हैं भारी.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Neha Kumari

प्रभात खबर डिजिटल के जरिए मैंने पत्रकारिता की दुनिया में अपना पहला कदम रखा है. यहां मैं धर्म और राशिफल बीट पर बतौर जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हूं. इसके अलावा मुझे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों से जुड़े विषयों पर लिखने में रुचि है.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >