Muharram 2025: नजर आया मुहर्रम का चांद, इस दिन होगा यौम ए आशूरा

Muharram 2025: इस्लामी कैलेंडर का नया साल शुरू होने जा रहा है. मरकज़ी शिया चांद कमेटी के अनुसार 26 जून को मुहर्रम का चांद नजर आया है, जिससे 27 जून को पहली मुहर्रम होगी. इसी के साथ 10 मुहर्रम यानी यौम ए आशूरा 6 जुलाई 2025 को मनाया जाएगा.

Muharram 2025: मरकजी शिया चांद कमेटी के अध्यक्ष मौलाना सैयद सैफ अब्बास नकवी ने घोषणा की है कि 26 जून को 29 जिल्हिज्जा के दिन मुहर्रम का चांद दिखाई दे गया है. इसके अनुसार, 27 जून से इस्लामी नववर्ष 1447 हिजरी की शुरुआत होगी और इसी दिन पहली मुहर्रम होगी. इस्लामी कैलेंडर के अनुसार यौमे आशूरा, यानी इमाम हुसैन की शहादत का दिन, इस वर्ष 6 जुलाई को 10 मुहर्रम के मौके पर मनाया जाएगा.

इस्लाम में गम के साथ शुरू होता है नया साल

जहां अधिकतर धर्मों में नया साल हर्षोल्लास और उत्सव के साथ मनाया जाता है, वहीं इस्लाम में नए साल की शुरुआत ग़म और मातम से होती है. इस्लामी कैलेंडर का पहला महीना मुहर्रम कहलाता है और इसी महीने से हिजरी नववर्ष की शुरुआत होती है. इतिहास के अनुसार, इसी माह में पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के नवासे, इमाम हुसैन ने करबला (इराक) की ज़मीन पर सत्य और न्याय के लिए अपनी जान कुर्बान कर दी थी. करबला स्थित उनका रोजा आज भी उनकी शहादत की गवाही देता है. हर वर्ष 10 मुहर्रम को ‘यौमे आशूरा’ के रूप में इमाम हुसैन की कुर्बानी को याद किया जाता है, जहां उनकी स्मृति में ताजिये बनाए जाते हैं.

इमाम हुसैन की शहादत की याद में बनते हैं ताजिये

ताजियों को बनाने वाले कारीगरों में कई ऐसे भी होते हैं जो स्वयं करबला जाकर इमाम हुसैन के रोज़े की जियारत कर चुके हैं. जब वे वहां के अनुभवों को साझा करते हैं, तो भावनाओं से भर उठते हैं. उनकी कला में करबला का दृश्य और इमाम हुसैन की शहादत का एहसास झलकता है. ताजिया बनाते समय उनकी रचनात्मकता पूरी तरह इमाम हुसैन की याद में समर्पित होती है. उनका मानना है कि इमाम हुसैन किसी एक मज़हब या समुदाय के नहीं, बल्कि पूरी इंसानियत के लिए प्रेरणा हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >