मौनी अमावस्या पर आज बन रहा है शुभ योग

Mauni Amavasya 2025: मौनी अमावस्या के दिन गंगा में स्नान करने से अनजाने में किए गए पापों का नाश होता है. मां गंगा की कृपा भक्तों पर विशेष रूप से बरसती है. यह दिन कुंडली में उपस्थित अशुभ ग्रहों से मुक्ति पाने का भी अवसर प्रदान करता है. इस वर्ष माघी अमावस्या पर कई शुभ संयोग बन रहे हैं. आइए, इस दिन स्नान, दान और तप के महत्व को समझें.

Mauni Amavasya 2025: इस वर्ष माघ अमावस्या, जिसे मौनी अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है, 29 जनवरी को मनाई जाएगी. मौनी अमावस्या हिंदू धर्म में एक विशेष महत्व रखती है. ‘मौनी’ शब्द का अर्थ है चुप रहना, जो आत्मचिंतन से जुड़ा हुआ है. इसे मौन धारण करने और आत्मा की गहराई में जाने का दिन माना जाता है. मान्यता है कि इस दिन नदियों में स्नान करने और दान-पुण्य करने से पापों का नाश होता है.

बन रहा है शुभ योग

माघ माह की अमावस्या तिथि का आरंभ मंगलवार, 28 जनवरी को शाम 7 बजकर 37 मिनट पर होगा। यह तिथि बुधवार, 29 जनवरी को समाप्त होगी। उदयातिथि के अनुसार मौनी अमावस्या या माघी अमावस्या का पर्व 29 जनवरी को मनाया जाएगा. इस बार त्रिग्रही, शिववास, सिद्धि, वृषभ गुरु और वज्र योग का निर्माण हो रहा है, जो ज्योतिष में अत्यंत शुभ माने जाते हैं. इस योग में किए गए कार्यों का फल दोगुना प्राप्त होता है.

महाकुंभ में भगदड़ के बाद अमृत स्नान पर रोक, अब अगला स्नान बसंत पंचमी के दिन

फिलहाल अमृत स्नान पर रोक

महाकुंभ मेला में आज (बुधवार) मौनी अमावस्या का महत्वपूर्ण स्नान आयोजित किया जा रहा है. बड़ी संख्या में श्रद्धालु स्नान के लिए पहुंचे हैं. मंगलवार रात संगम नगरी में भीड़ इतनी अधिक हो गई कि भगदड़ की स्थिति उत्पन्न हो गई. इस भगदड़ में कई लोगों की जान जाने की सूचना है, जबकि कई अन्य घायल भी हुए हैं. घायलों को वहां उपस्थित एंबुलेंस के माध्यम से महाकुंभ के अस्पताल में भर्ती कराया गया है. यह घटना रात लगभग दो बजे संगम तट पर हुई. भगदड़ के बाद प्रशासन के अनुरोध पर सभी 13 अखाड़ों ने आज मौनी अमावस्या का अमृत स्नान रद्द करने का निर्णय लिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >