Masik Shivratri 2025: आज रखा जा रहा है मासिक शिवरात्रि का व्रत, जानें पूजा विधि

Masik Shivratri 2025: भाद्रपद मास की कृष्ण पक्ष चतुर्दशी को मनाई जाने वाली मासिक शिवरात्रि का विशेष महत्व है. इस दिन व्रत रखकर और विधिपूर्वक भगवान शिव की पूजा करने से सभी कष्ट दूर होते हैं और जीवन में सुख-समृद्धि आती है. आइए जानते हैं पूजा विधि.

Masik Shivratri 2025: सनातन धर्म में व्रत और त्योहारों का विशेष महत्व है. मासिक शिवरात्रि इनमें से एक है. यह तिथि देवो के देव महादेव को समर्पित है. इसलिए इस दिन शिवजी की पूजा का विधान है. यह प्रत्येक माह की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाई जाती है. इस माह में बार यह शुभ तिथि आज यानी 21 अगस्त 2025 दिन गुरुवार को है. इस कई शुभ योग भी बन रहे हैं, जिससे इस तिथि का महत्व और भी बढ़ जाता है. धार्मिक मान्यता है कि इस दिन जो भी जातक व्रत और पूजन करता है उसको ढेरों लाभ होते हैं. साथ ही, सभी कार्य सुगमता से बनने लगते हैं. ऐसे सवाल है कि आखिर इस मासिक शिवरारात्रि को कौन से शुभ योग हैं? देवों के देव की पूजा के लाभ? मासिक शिवरात्रि का महत्व? मासिक शिवरात्रि की पूजा-विधि क्या है? आइए जानते हैं इस बारे में-

मासिक शिवरात्रि 2025 शुभ मुहूर्त (Masik Shivratri 2025 Shubh Muhurat)

  • भाद्रपद माह, कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि प्रारंभ: 21 अगस्त 2025, दोपहर 12:44 बजे
  • भाद्रपद माह, कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि समाप्ति: 22 अगस्त 2025, सुबह 11:55 बजे
  • पूजा का शुभ मुहूर्त: 21 अगस्त 2025, रात 12:02 बजे से 12:46 बजे तक

ये भी पढ़ें: Masik Shivratri 2025: मासिक शिवरात्रि पर बना शुभ योग, जानें होंगे क्या क्या लाभ

मासिक शिवरात्रि पूजा विधि

मासिक शिवरात्रि हर महीने की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को आती है और इसे भगवान शिव को समर्पित किया जाता है. इस दिन उपवास और श्रद्धा के साथ शिवजी की पूजा करने से अपार लाभ होते हैं. पूजा का आरंभ दिन के शुभ समय में या रात के समय विशेष मुहूर्त में किया जाता है.

सबसे पहले, घर या मंदिर में शिवलिंग की स्थापना करें. इसे स्वच्छ जल से धोकर साफ करें और साफ कपड़े या आसन पर स्थापित करें. फिर बेलपत्र, धतूरा, चंदन, कुमकुम, फूल और अक्षत चढ़ाकर शिवजी का ध्यान करें. पूजा में घी का दीपक जलाना और धूप-अगरबत्ती का प्रयोग करना शुभ माना जाता है.

इसके बाद, ‘मंत्रोच्चारण’ और ‘शिव स्तोत्रों’ का पाठ करें. “ॐ नमः शिवाय” का जाप करना अत्यंत लाभकारी है. भक्त इस दिन व्रत रखते हैं और रात्रि जागरण कर भगवान शिव की आराधना करते हैं. अगर संभव हो तो रात्रि के 12 बजे के आसपास शिवलिंग का अभिषेक दूध, दही, शहद और जल से करें.

पूजा समाप्त होने के बाद, बेलपत्र और प्रसाद के रूप में फल या मिठाई भगवान शिव को अर्पित करें और फिर उसे परिवार और जरूरतमंदों में वितरित करें. इस दिन उपवास करने वाले भक्तों के सारे पाप नष्ट होते हैं और जीवन में सुख, समृद्धि और स्वास्थ्य की प्राप्ति होती है.

मासिक शिवरात्रि की पूजा न केवल आध्यात्मिक उन्नति देती है, बल्कि मन को शांति और मानसिक स्थिरता भी प्रदान करती है. इसे श्रद्धा और भक्ति भाव से करने पर भगवान शिव अपने भक्त पर विशेष कृपा करते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >