आज मनाई जा रही है मकर संक्रांति, जानें शुभ मुहूर्त, पूजन विधि और महत्व

Makar Sankranti 2025: सूर्य जब मकर राशि में प्रवेश करता है, तब मकर संक्रांति का पर्व मनाया जाता है. मकर संक्रांति अग्नि तत्व की शुरुआत का प्रतीक है, जबकि कर्क संक्रांति जल तत्व की शुरुआत का संकेत देती है. इस दिन सूर्य उत्तरायण होता है, जिससे इस समय किए गए जाप और दान का फल अनंत माना जाता है. आज मकर संक्रांति है.

Makar Sankranti 2025: मकर संक्रांति का त्योहार आज 14 जनवरी 2025 को मनाया जा रहा है. मकर संक्रांति हिंदू धर्म में एक प्रमुख त्योहार है, जो सूर्य देव के मकर राशि में प्रवेश के अवसर पर मनाया जाता है.इस दिन सूर्य देव, चंद्र देव और भगवान विष्णु की पूजा का विशेष महत्व होता है. यहां हम मकर संक्रांति पर्व से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी देगे .

मकर संक्रांति का शुभ मुहूर्त

वैदिक पंचांग के अनुसार, माघ मास की प्रतिपदा तिथि पर मकर संक्रांति का पर्व मनाया जा रहा है. इस दिन सूर्य देव धनु राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करेंगे. इसलिए, 14 जनवरी को मकर संक्रांति का आयोजन किया जाएगा. इस दिन पुण्य काल प्रातः 09:03 बजे से लेकर संध्या 05:46 बजे तक रहेगा. इस समय में स्नान, ध्यान, पूजा, जप, तप और दान का कार्य किया जा सकता है. इसके अतिरिक्त, महा पुण्य काल सुबह 09:03 बजे से 10:48 बजे तक है. इस अवधि में पूजा और दान करने से सूर्य देव की विशेष कृपा प्राप्त होगी. 14 जनवरी को संक्रांति का शुभ समय 09:03 बजे है.

Aaj Ka Rashifal 14 January 2025: मकर राशि वालों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, जानें आज 14 जनवरी 2025 का राशिफल

मकर संक्रांति की पूजा विधि

  • मकर संक्रांति के अवसर पर भक्तगण विशेष विधि से पूजा करते हैं. आइए जानते हैं कि इस दिन पूजा कैसे की जाए.
  • पूजा आरंभ करने से पहले सबसे पहले स्वच्छता का ध्यान रखें.
  • यदि संभव हो, तो निकटवर्ती किसी पवित्र नदी में स्नान करें; अन्यथा, घर में गंगाजल मिलाकर स्नान करना भी उचित है.
  • इसके बाद आचमन करके स्वयं को शुद्ध करें.
  • इस दिन पीले रंग के वस्त्र पहनना शुभ माना जाता है, इसलिए पीले वस्त्र धारण कर सूर्य देव को अर्घ्य अर्पित करें.
  • इसके पश्चात सूर्य चालीसा का पाठ करें और आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करें.
  • अंत में आरती करें और दान का कार्य करें.
  • इस दिन दान का विशेष महत्व है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >