Makar Sankranti 2022 Date: जानें इस साल कब है मकर संक्रांति का पर्व, बन रहें ये खास योग

Makar Sankranti 2022 Date: वर्ष 2022 में मकर संक्रांति का पर्व पंचांग के अनुसार 14 जनवरी 2022, शुक्रवार को पौष मास की शुक्ल पक्ष की द्वादशी की तिथि को मनाया जाएगा.

By Prabhat Khabar Digital Desk | January 3, 2022 4:51 AM

Makar Sankranti 2022 Date: हिंदू धर्म में मकर संक्रांति एक प्रमुख पर्व है. भारत के विभिन्न इलाकों में इस त्यौहार को स्थानीय मान्यताओं के अनुसार मनाया जाता है. हर वर्ष सामान्यत: मकर संक्रांति 14 जनवरी को मनाई जाती है. इस दिन सूर्य उत्तरायण होता है, जबकि उत्तरी गोलार्ध सूर्य की ओर मुड़ जाता है. ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार इसी दिन सूर्य मकर राशि में प्रवेश करता है.

Makar Sankranti 2022 Date: मकर संक्रांति का महत्व

ज्योतिष गणना के अनुसार साल में 12 संक्रांतियां पड़ती हैं, लेकिन इनमें से मकर संक्रांति का विशेष महत्व है. इस दिन सूर्य के मकर राशि में प्रवेश करने के साथ उत्तरायण होना शुरू हो जाता है. इसलिए ही इस दिन को उत्तरायण भी कहते हैं। इस दिन से देश में दिन बड़े और रातें छोटी होना सुरू हो जाती हैं.

Makar Sankranti 2022 Date: मकर संक्राति- शुभ मुहूर्त

मकर संक्राति पुण्य काल – दोपहर 02:43 से शाम 05:45 तक

अवधि – 03 घण्टे 02 मिनट

मकर संक्राति महा पुण्य काल – दोपहर 02:43 से रात्रि 04:28 तक

अवधि – 01 घण्टा 45 मिनट

Makar Sankranti 2022 Date: स्नान और दान का महत्व

मकर संक्रांति पर स्नान और दान का विशेष महत्च बताया गया है. मकर संक्राति पर पवित्र नदी में स्नान करने को अत्यंत शुभ माना गया है. इसके साथ ही दिन दान करने से सभी प्रकार की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं. इस दिन खिचड़ी का दान बहुत ही पुण्य प्रदान करने वाला माना गया है.

Makar Sankranti 2022 Date: सूर्य का मकर में गोचर

सूर्य शक्ति और यश का प्रतीक माना जाता है. साथ ही सूर्य को ग्रहों का राजा भी कहा जाता है. कहा जाता है जिसकी कुंडली में सूर्य की स्थिति मजबूत होती है तो उस व्यक्ति की नेतृत्व क्षमता, मान प्रतिष्ठा और समृद्धि में बढ़ोरती होती है. इसलिए सूर्य के मकर राशि में गोचर करने से सबसे अधिक लाभ इस राशि वाले लोगों को होगा. साथ ही इससे कुछ और राशियों को भी सुख-समृद्धि और धनलाभ की प्राप्ति होगी.

Next Article

Exit mobile version