Mahashivratri 2026: महाशिवरात्रि पर 15 फरवरी को निकलेगी ऐतिहासिक शिव बारात

Mahashivratri 2026: देवघर में महाशिवरात्रि पर 15 फरवरी को निकलने वाली ऐतिहासिक शिव बारात को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं. समिति की बैठक में व्यवस्थाओं, सुरक्षा और इस बार के मुख्य आकर्षण पर चर्चा की गई.

Mahashivratri 2026: महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर 15 फरवरी को देवघर में निकलने वाली ऐतिहासिक शिव बारात को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं. इस आयोजन को लेकर शिव बारात समिति पूरी तरह सक्रिय हो गई है और आयोजन को सफल बनाने के लिए लगातार बैठकें की जा रही हैं.

महाशिवरात्रि 2026: तिथि और पूजा मुहूर्त

विषयसमय / डेट
महाशिवरात्रि की तिथि15 फरवरी 2026, रविवार
चतुर्दशी तिथि आरंभ15 फरवरी 2026, शाम 05:04 बजे
चतुर्दशी तिथि समाप्त16 फरवरी 2026, सुबह 05:34 बजे
पर्व मनाने का दिन15 फरवरी 2026

गणेश कला मंदिर में हुई अहम बैठक

इसी क्रम में बुधवार की देर शाम शिक्षा सभा चौक स्थित गणेश कला मंदिर में समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष अभिषेक आनंद झा ने की. इस दौरान शिव बारात की रूपरेखा, आयोजन की व्यवस्था और सामने आने वाली चुनौतियों पर विस्तार से चर्चा की गई.

अलग-अलग उप समितियों का होगा गठन

बैठक में तय किया गया कि इस वर्ष शिव बारात को बेहतर ढंग से संचालित करने के लिए अलग-अलग उप समितियों का गठन किया जाएगा. प्रत्येक समिति को अपनी जिम्मेदारी दी जाएगी, ताकि सभी काम समय पर पूरे हो सकें और किसी तरह की अव्यवस्था न हो.

महाशिवरात्रि निशीथ काल पूजा समय

समयसमय
निशीथ काल पूजा15 फरवरी रात 11:52 बजे से 16 फरवरी 12:42 बजे तक
कुल पूजा समयलगभग 50 मिनट

कलाकार, सज्जा और सुरक्षा पर रहेगा खास ध्यान

समिति ने निर्णय लिया कि कलाकार व्यवस्था, विद्युत सज्जा, रूट लाइन, सुरक्षा और संचालन जैसे अलग-अलग विभाग बनाए जाएंगे. इन विभागों की जिम्मेदारी समिति के सदस्यों को सौंपी जाएगी, जिससे आयोजन सुचारु रूप से संपन्न हो सके.

जिला प्रशासन के साथ बनेगी समन्वय समिति

महाशिवरात्रि में शिव बारात के दौरान सुरक्षा और व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन के साथ बेहतर तालमेल बनाने का फैसला भी लिया गया. इसके लिए एक समन्वय समिति गठित की जाएगी, जो प्रशासन और आयोजन समिति के बीच संपर्क बनाए रखेगी.

महाशिवरात्रि चार प्रहर पूजा समय

प्रहरपूजा का समय
प्रथम प्रहरशाम 06:01 बजे से रात 09:09 बजे तक
द्वितीय प्रहररात 09:09 बजे से 16 फरवरी 12:17 बजे तक
तृतीय प्रहर16 फरवरी 12:17 बजे से सुबह 03:25 बजे तक
चतुर्थ प्रहर16 फरवरी सुबह 03:25 बजे से सुबह 06:33 बजे तक
ये भी पढ़ें: 15 या 16 फरवरी, जानें कब है महाशिवरात्रि

इस बार का मुख्य आकर्षण रहेगा सुलगती खोपड़ी हैकर दैत्य

बैठक में सज्जा प्रभारी सह उपाध्यक्ष मारकंडेय राज जजवाड़े उर्फ पुटरू जी ने बताया कि इस बार शिव बारात का मुख्य आकर्षण सुलगती खोपड़ी हैकर दैत्य होगा. इसे देखने के लिए श्रद्धालुओं में अभी से उत्साह देखा जा रहा है.

महाशिवरात्रि पारण समय

विवरणसमय
व्रत पारण का समय16 फरवरी 2026, सुबह 06:33 बजे से दोपहर 03:10 बजे तक

भव्य और सुरक्षित शिव बारात का दावा

समिति के अनुसार, बेहतर योजना और जिम्मेदारियों के स्पष्ट बंटवारे से इस वर्ष की शिव बारात भव्य, सुरक्षित और यादगार बनेगी. शिव भक्तों को धार्मिक आस्था और परंपरा का एक भव्य दृश्य देखने को मिलेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >