Mahashivratri 2024 Samagri: 8 मार्च को महाशिवरात्रि, नोट कर लें पूजा सामग्री की संपूर्ण लिस्ट

Mahashivratri 2024 Samagri: महाशिवरात्रि पूजा का सबसे शुभ मुहूर्त निशिता काल माना जाता है. पंचांग अनुसार 8 मार्च को निशिता काल पूजा समय 12 बजकर 07 मिनट से 12 बजकर 56 मिनट तक रहेगा.

Mahashivratri 2024 Puja Samagri: हिंदू धर्म के लोगों के लिए महाशिवरात्रि का पर्व बेहद खास होता है. यह पर्व फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को पड़ता है. पंचांग के अनुसार, इस वर्ष 8 मार्च को महाशिवरात्रि मनाई जाएगी. इस बार महाशिवरात्रि पर 4 शुभ संयोग बनने वाले हैं. महाशिवरात्रि के दिन श्रवण नक्षत्र और शिव योग के साथ मकर राशि का चंद्रमा होगा.

महाशिवरात्रि पूजा मुहूर्त 2024 (Maha Shivratri Puja Muhurat 2024)
महाशिवरात्रि पूजा का सबसे शुभ मुहूर्त निशिता काल माना जाता है. पंचांग अनुसार 8 मार्च को निशिता काल पूजा समय 12 बजकर 07 मिनट से 12 बजकर 56 मिनट तक रहेगा. वहीं कई लोग महाशिवरात्रि के चारों पहर में पूजा करते हैं. 8 मार्च को चारों प्रहर की पूजा का मुहूर्त ये रहेगा…

रात्रि प्रथम प्रहर पूजा समय – 06:25 PM से 09:28 PM
रात्रि द्वितीय प्रहर पूजा समय – 09:28 PM से 12:31 AM, मार्च 09
रात्रि तृतीय प्रहर पूजा समय – 12:31 AM से 03:34 AM, मार्च 09
रात्रि चतुर्थ प्रहर पूजा समय – 03:34 AM से 06:37 AM, मार्च 09

Mahashivratri 2024 Puja Samagri: महाशिवरात्रि पूजन सामग्री
महाशिवरात्रि में शिव-गौरी की पूजा के लिए शिवलिंग, कुश का आसन, गंगाजल, आंक के फूल, गुलाब के फूल, पंचामृत, पंचमेवा, पांच फल, शहद, शक्कर, भांग, दही, भस्म, केसर, धतूरा, शमी पत्ता, मौली, रोली, अक्षत, इलायची, सुपारी, रुद्राक्ष,सफेद चंदन, गन्ने का रस, हलवा, मां पार्वती के लिए सुहाग सामग्री,गाय का दूध,घी सफेद फूल, कमल,अभ्रक, महादेव के लिए वस्त्र, ठंडाई, लस्सी, मालपुआ, मिठाई, शिव आरती, शिव चालीसा और हवन सामग्री समेत पूजी की सभी चीजें एकत्रित कर लें.

शिवलिंग पर ऐसे चढ़ाएं बेलपत्र (Shivling Par Belpatra Chadhane Ke Niyam)
भगवान शिव पर बेलपत्र चढ़ाने से पहले उसे अच्छे पानी से साफ कर लें. ध्यान रखें कि भगवान शिव को हमेशा उल्टा बेलपत्र चढ़ाएं. इसके अलावा बेलपत्र हमेशा अनामिका, अंगूठे और मध्यमा अंगुली की मदद से चढ़ाना चाहिए.

Mahashivratri 2024: महाशिवरात्रि पर करें ये कार्य
शिवरात्रि व्रत वाले दिन ब्रह्म मुहूर्त में उठना चाहिए.
व्रत वाले दिन सुबह स्नान कर नए साफ कपड़े पहनें.
इस दिन सफेद वस्त्र पहनना शुभ माना जाता है.
व्रत करने वाले को इस दिन “ओम नमः शिवाय” का जाप करना चाहिए.
उपवास शुरू करने से पहले व्रत का संकल्प जरूर लें.
जो लोग व्रत रख रहे हैं, उनकी मदद करें.
अपने व्रत का लाभ प्राप्त करने के लिए सूर्योदय के बीच और चतुर्दशी तिथि समाप्त होने से पहले व्रत का पारण करें.
इस दिन भगवान शिव को बेलपत्र अवश्य चढ़ाएं.
पंचामृत से शिव जी का अभिषेक करें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >