Mahakumbh 2025 में आज मौनी अमावस्या पर भगदड़ के बाद अखाड़ों ने लिया ये निर्णय

Maha Kumbh 2025: महाकुंभ में हुई भगदड़ के कारण अखाड़ों के शाही स्नान को रद्द कर दिया गया है. मौनी अमावस्या के अवसर पर सभी अखाड़ों के नागा साधु संतों के साथ शाही स्नान का आयोजन किया जाता है.

Mahakumbh Mela Stampede 2025: महाकुंभ के अवसर पर आज मौनी अमावस्या के दिन संगम तट के निकट भगदड़ की घटना घटित हुई. इस घटना में 15 व्यक्तियों के हताहत होने की सूचना है और कुछ लोग बेहोश भी हुए हैं. प्रशासन ने तुरंत राहत और बचाव कार्य आरंभ कर दिया है. वर्तमान में स्थिति नियंत्रण में है. मेले में हुई भगदड़ के कारण निरंजनी अखाड़े ने स्नान जुलूस को रोक दिया है. प्रधानमंत्री मोदी ने इस दुर्घटना की जानकारी मुख्यमंत्री योगी से प्राप्त की है.

मौनी अमावस्या पर उमड़ी थी भीड़

स्थिति को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है कि सभी अखाड़े 11 बजे से अमृत स्नान प्रारंभ करेंगे. महानिर्वाणी और अटल अखाड़ा पहले संगम में स्नान करेंगे. कुल 13 अखाड़े हैं, जिनमें शैव, वैष्णव और किन्नर अखाड़ा शामिल हैं. सभी अखाड़े अमृत स्नान करते हैं. पहले से निर्धारित समय के अनुसार सुबह चार बजे से अखाड़ों का स्नान होना था, लेकिन एक दुर्घटना के कारण समय में बदलाव करते हुए इसे 10 बजे से प्रारंभ करने का निर्णय लिया गया है. सभी अखाड़ों का स्नान समाप्त होते-होते शाम हो जाएगी.

Mahakumbh 2025: महाकुंभ मेला में संगम तट पर भगदड़, कई की मौत, 50 से अधिक जख्मी, अखाड़ों का अमृत स्नान रद्द

मौनी अमावस्या पर उमड़ी थी भीड़

महाकुंभ के अवसर पर मौनी अमावस्या से एक दिन पूर्व ही श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी थी. प्रयागराज की सड़कों और गलियों में हर ओर जनसैलाब है. रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर भी इतनी भीड़ है कि कहीं भी पैर रखने की जगह नहीं मिल रही है. मौनी अमावस्या के प्रति श्रद्धालुओं का उत्साह इतना प्रबल है कि वे हर प्रकार की कठिनाई सहन करने के लिए तत्पर हैं.

बसंत पंचमी पर तीसरा स्नान

सभी अखाड़े अब वसंत पंचमी के अवसर पर तीसरे अमृत स्नान के दिन खुशी-खुशी पवित्र स्नान करेंगे। इस वर्ष वसंत पंचमी का शुभ पर्व 3 फरवरी, सोमवार को मनाया जाएगा।

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >