महाकुंभ नहीं जा पा रहे हैं, तो कर सकते हैं घर बैठे डिजिटल स्नान, Viral हो रहा है ये Photo

Mahakumbh 2025 viral photo: इस महाकुंभ के तीसरे और अंतिम अमृत स्नान पर्व पर विभिन्न अखाड़ों ने संगम में स्नान किया. भोर के साढ़े चार बजे सबसे पहले संतों ने त्रिवेणी में स्नान किया. यदि आप इस बार महाकुंभ में नहीं जा सके हैं, तो आपको डिजिटल स्नान करने का अवसर प्राप्त हो रहा है. आइए इसके बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त करें.

Mahakumbh 2025 viral photo: महाकुंभ के तीसरे अमृत स्नान के अवसर पर नागा संन्यासियों के साथ देश-विदेश से करोड़ों श्रद्धालु उपस्थित हुए. हर-हर गंगे, बम बम भोले और जय श्री राम के उद्घोष से महाकुंभ क्षेत्र गूंज उठा. इस महाकुंभ के तीसरे और अंतिम अमृत स्नान पर्व पर विभिन्न अखाड़ों ने संगम में स्नान किया. भोर के साढ़े चार बजे सबसे पहले संतों ने त्रिवेणी में स्नान किया. यदि आप इस बार महाकुंभ में नहीं जा सके हैं, तो आपको डिजिटल स्नान करने का मौका मिल रहा है. आइए जानें इसके बारे में विस्तार से

डिजिटल स्नान का मिल रहा है मौका

सोशल मीडिया एक्स पर एक अकाउंट 🅿️ЯΞ💤 की एक तसवीर पर इन दिनों काफी वायरल हो रही है, ये तस्वीर असल में एक पैफ्लेट/एड है, जिसमें महाकुंभ की एक ए आई से बनी तसवीर के नीचे लिखा है, 144 साल में एक बार मिलने वाला मौका. दिव्य महाकुंभ स्नान के लिए यह आपका आखिरी मौका है. इसे मिस न करें. हमें अपना फोटो, व्हाट्सएप भेजें. हम आपकी फोटो की फोटोग्राफी करेंगे और आपकी फोटो के साथ पवित्र जल में डुबकी लगाएंगे.

महाकुंभ से जल लेने वाले हो जाएं सतर्क, जानें गंगाजल लाने का सही नियम

इसके लाभ

अपनी आत्मा को शुद्ध करें, आपको दिव्य आशीर्वाद प्राप्त होगा और आपके पूर्वज महाकुंभ में डुबकी लगाने के लिए आपको आशीर्वाद देंगे. यह क्षण आपके जीवनकाल में फिर कभी नहीं आएगा. केवल 500 रुपये.

वायरल हो रहे हैं यूजर के कमेंट्स

इस तस्वीर पर यूजर के मजेदार कमेंट्स देखने को मिल रहे हैं. एक यूजर ने लिखा है फोटो की डिप लेते हुए तस्वीर भेज देना भैया, क्योंकि सारे ऐप्स पर डीपी और स्टेटस अपडेट करना जरूरी है. एक अन्य यूजर ने कमेंट किया है डिजिटल अरेस्ट के बाद शुरू हुआ डिजिटल स्नान. एक अन्य यूजर का कमेंट है कम से कम ऑरिजिनल आइडिया है.

नोट: सोशल मीडिया पर ये पोस्ट वायरल हो रहा है. हालांकि प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है. यह खबर प्रस्तुत करने का एकमात्र उद्देश्य आपको जानकारी देना भर है. पोस्ट में किए गए दावे और दिए गए नंबर की जांच अपने स्तर से कर लें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >