महाकुंभ के शाही स्नान पर क्यों हुआ हादसा, जानें क्या थी ग्रहों की स्थिती

Mahakumbh 2025 Stampede: धर्म और आस्था का प्रमुख तीर्थराज प्रयाग में महाकुंभ के दौरान काल शाही स्नान के लिए आए श्रद्धालुओं के बीच कल संध्या समय कुछ अफवाहों के कारण हड़कंप मच गया. इस अफवाह के चलते लोग इधर-उधर भागने लगे, जिससे कई श्रद्धालु दब गए और कुछ की जान चली गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए. मौनी अमावस्या पर शाही स्नान के लिए आए श्रद्धालुओं को इस अफवाह ने अत्यधिक परेशान कर दिया. आइए जानते हैं कि ऐसे में ग्रहों की स्थिति कैसी रही.

Mahakumbh 2025 Stampede: धर्म और आस्था का प्रमुख तीर्थराज प्रयाग में महाकुंभ के दौरान काल शाही स्नान के लिए आए श्रद्धालुओं में कल संध्या समय कुछ अफवाहों के कारण हड़कंप मच गया. इस अफवाह के चलते लोग इधर-उधर भागने लगे, जिससे कई श्रद्धालु दब गए और कुछ की जान चली गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए. कुंभ मेला ग्रहों की स्थिति के अनुसार आयोजित किया जाता है, जिसमें सूर्य, चंद्र, देवगुरु वृहस्पति का विशेष महत्व होता है. इसे सनातन धर्म का सबसे पवित्र मेला माना जाता है, जो किसी निश्चित दिन या अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार नहीं मनाया जाता, बल्कि यह खगोलीय घटनाओं से संबंधित ग्रहों की स्थिति के आधार पर निर्धारित होता है. वर्ष 2025 में 144 वर्षों के बाद महाकुंभ का आयोजन हो रहा है, और मौनी अमावस्या पर शाही स्नान के लिए आए श्रद्धालुओं को इस अफवाह ने परेशान कर दिया. आइए जानते हैं कि 28 जनवरी 2025 को ग्रहों की स्थिति कैसी रही.

28 जनवरी 2025 को ग्रहों की स्थिति का विवरण

पंचांग के अनुसार, चतुर्दशी की रात 07:35 मिनट के बाद अमावस्या का समय था. नक्षत्र पूर्वाषाढा सुबह 08:58 मिनट तक सक्रिय रहा, इसके बाद चंद्रमा उतराषाढा, सूर्य श्रवण नक्षत्र और मकर लग्न में संचरण कर रहा था. चंद्रमा धनु राशि में दोपहर 02:52 मिनट तक रहा, फिर मकर राशि में गोचर किया. मंगल मिथुन राशि में वक्री स्थिति में थे, जबकि बुध और शनि कुम्भ राशि में थे. देवगुरु वृहस्पति वृष राशि में विराजमान थे, और शुक्र तथा राहु मीन राशि में संचरण कर रहे थे, जबकि केतु कन्या राशि में थे.

Mahakumbh 2025 में आज मौनी अमावस्या पर भगदड़ के बाद अखाड़ों ने लिया ये निर्णय

28 जनवरी 2025 को शुक्र मीन राशि में प्रवेश

28 जनवरी 2025 को शुक्र मीन राशि में प्रवेश करेगा. इस दिन मीन राशि में पहले से ही राहु उपस्थित है, जिसके साथ शुक्र का युति होना होगा. मीन राशि शुक्र ग्रह की उच्च राशि मानी जाती है, लेकिन इसके स्वामी देवगुरु वृहस्पति हैं. गुरु और शुक्र का एक साथ होना देश और दुनिया के लिए शुभ नहीं माना जाता. मीन राशि में राहु और शुक्र का एक साथ होना अशुभता का संकेत है, क्योंकि राहु एक पाप ग्रह है और छाया ग्रह भी है. इसके प्रभाव से व्यक्ति की स्मरण शक्ति कमजोर हो जाती है और मानसिक स्थिति भी ठीक नहीं रहती. राहु के कारण अव्यवस्था फैलती है और इसके अशुभ प्रभाव से देश-दुनिया में गलत गतिविधियां बढ़ जाती हैं.

मौनी अमावस्या पर पितरों की शांति और शनि दोष से मुक्ति के लिए करें तिल के आसान उपाय 

28 जनवरी 2028 को सूर्य और चंद्रमा की युति

28 जनवरी 2025 को सूर्य मकर राशि में स्थित थे, जबकि चंद्रमा दोपहर के बाद मकर राशि में गोचर कर रहा था. इस स्थिति में सूर्य और चंद्रमा दोनों की स्थिति अनुकूल नहीं मानी जाती है. मकर राशि में चंद्रमा को शुभ नहीं माना जाता है, विशेषकर जब वह शनि की राशि में होता है, जिससे मानसिक स्थिति प्रभावित होती है और स्मरण शक्ति कमजोर हो जाती है. सूर्य अग्नि तत्व का ग्रह है और इसे तीसरे श्रेणी का पाप ग्रह माना जाता है, जबकि चंद्रमा जल तत्व का शुभ ग्रह है. सूर्य और चंद्रमा का एक साथ होना अत्यंत कष्टकारी होता है, क्योंकि यह अमावस्या का योग उत्पन्न करता है, जो देश और दुनिया के लिए अनुकूल नहीं माना जाता है.

जन्मकुंडली, वास्तु, तथा व्रत त्यौहार से सम्बंधित किसी भी तरह से जानकारी प्राप्त करने हेतु दिए गए नंबर पर फोन करके जानकारी प्राप्त कर सकते हैं.

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594/9545290847

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >