Mahakumbh 2025 Shahi Snan: पौष पूर्णिमा के दिन महाकुंभ का पहला शाही स्नान, यहां से जानें शुभ तिथि

Mahakumbh 2025 Shahi Snan: महाकुंभ विश्व का सबसे विशाल धार्मिक और आध्यात्मिक उत्सव है. इस वर्ष यह आयोजन प्रयागराज में 13 जनवरी 2025 से प्रारंभ होने वाला है. इस महाकुंभ में साधु संत और विभिन्न देशों से आए श्रद्धालु अपनी आस्था को व्यक्त करने के लिए स्नान करेंगे. इस महाकुंभ में कुल छह शाही स्नान आयोजित किए जाएंगे.

Mahakumbh 2025 Shahi Snan: महाकुंभ का आयोजन 2025 में प्रयागराज में प्रारंभ होने जा रहा है. इस महाकुंभ में केवल भारत से ही नहीं, बल्कि विश्वभर से श्रद्धालु बड़ी संख्या में शामिल होते हैं. महाकुंभ का आयोजन हर 12 वर्ष में एक बार किया जाता है. इस अवसर पर स्नान का अत्यधिक महत्व होता है. महाकुंभ में स्नान करने से व्यक्ति को अनंत पुण्य की प्राप्ति होती है. कहा जाता है कि महाकुंभ में स्नान करने से व्यक्ति के पाप समाप्त होते हैं और उसे मोक्ष की प्राप्ति होती है. यहां से जानें महाकुंभ में पहला शाही स्नान की तिथि क्या है

महाकुंभ का पहला शाही स्नान इस दिन

इस महाकुंभ में कुल छह शाही स्नान आयोजित किए जाएंगे. महाकुंभ का पहला शाही स्नान 13 जनवरी 2025 को होगा. इस दिन पौष पूर्णिमा भी मनाई जाती है, इसलिए इसे पौष पूर्णिमा का स्नान भी कहा जाता है.

Maha Kumbh 2025: इन राशियों को फायदा पहुंचा सकता है महाकुंभ

Mahakumbh 2025: महाकुंभ मेले से घर लाएं जरूर ये चीजें, होगी सौभाग्य में वृद्धि

महाकुंभ में शाही स्नान का महत्व

महाकुंभ में शाही स्नान की परंपरा का आरंभ साधु संतों द्वारा स्नान करने से होता है. इसके पश्चात, सामान्य श्रद्धालु भी गंगा के पवित्र जल में स्नान करते हैं. यह भी माना जाता है कि महाकुंभ के दौरान ग्रहों और नक्षत्रों की विशेष स्थिति के कारण संगम का जल अद्भुत गुणों से परिपूर्ण हो जाता है. इसी कारण शाही स्नान को अत्यंत शुभ माना जाता है.

धर्म की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें

महाकुंभ में शाही स्नान की तिथि

हिंदू पंचांग के अनुसार, महाकुंभ 2025 में पहला शाही स्नान पौष पूर्णिमा के दिन होगा. यह स्नान 13 जनवरी को सुबह 5:03 बजे प्रारंभ होकर 14 जनवरी को रात्रि 3:56 बजे तक चलेगा. इसमें ब्रह्म मुहूर्त 5:27 से 6:21 बजे तक और विजय मुहूर्त 2:15 से 2:57 बजे तक रहेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >