MahaKumbh 2025: महाकुंभ मेले में जा रहे हैं तो ठहरे इन सुरक्षित जगहों पर, यहां देखें पंजीकृत गेस्ट हाउस और होटलों की पूरी सूची
MahaKumbh 2025: प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ मेले में ठहरने से पहले अपनी यात्रा की योजना बनाएं. इसके साथ ही आप ठहरने के लिए सुरक्षित ठिकानों की जानकारी प्राप्त करें. यहां देखें पंजीकृत गेस्ट हाउस और होटलों की सूची और मोबाइल नंबर
MahaKumbh 2025: महाकुंभ मेले में जा रहे हैं तो ठहरे इन सुरक्षित जगहों पर, यहां देखें पंजीकृत गेस्ट हाउस और होटलों की पूरी सूची
MahaKumbh 2025: महाकुंभ मेला की शुरुआत 13 जनवरी 2025 से होगी और यह 26 फरवरी 2025 तक चलेगा. इस दौरान देश-दुनिया से लाखों साधु-संत और करोड़ों श्रद्धालु प्रयागराज में इकट्ठा होंगे और संगम पर स्नान करेंगे. महाकुंभ मेले में ठहरने से पहले सुरक्षित जगह की जानकारी प्राप्त करने के लिए कुछ महत्वपूर्ण बातों का ध्यान रखना आवश्यक है. महाकुंभ मेले की आधिकारिक वेबसाइट या मोबाइल ऐप पर जाकर ठहरने के लिए सुरक्षित जगहों की जानकारी प्राप्त कर सकते है. हालांकि यहां पर आपको विभिन्न प्रकार के आवास विकल्प जैसे कि पंजीकृत गेस्ट हाउस, होटल, धर्मशाला की जानकारी दी जा रही है.
महाकुंभ मेले में ठहरने के लिए कुछ जरूरी बातें इस प्रकार हैं-
ठहरने के लिए सुरक्षित व्यवस्था
प्राइवेट होटल और धर्मशालाएं: महाकुंभ मेले के दौरान कई प्राइवेट होटल और धर्मशालाएं उपलब्ध होती हैं.
सरकारी धर्मशालाएं: उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित धर्मशालाएं भी उपलब्ध होती हैं.
कैम्पिंग व्यवस्था: कुछ संगठन और कंपनियां कैम्पिंग व्यवस्था भी प्रदान करती हैं.
आश्रम और मठ: कुछ आश्रम और मठ भी ठहरने के लिए उपलब्ध होते हैं.
पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. ज्योतिष शास्त्र, व्रत त्योहार, राशिफल के आलावा राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों को लिखने में रुचि हैं.