बाबा रामदेव के बाद अब बाबा बागेश्वर का ममता कुलकर्णी के महामंडलेश्वर बनने पर का फूटा गुस्सा

Mahakumbh 2025: साधु-संतों के लिए यह एक महत्वपूर्ण प्रश्न है. ममता kg के महामंडलेश्वर बनने पर कई संत लगातार विरोध कर रहे हैं. इसी संदर्भ में बागेश्वर बाबा, जिन्हें धीरेंद्र शास्त्री के नाम से जाना जाता है, का भी बयान सामने आया है. उन्होंने इस विषय पर अपनी नाराजगी व्यक्त की है. धीरेंद्र शास्त्री रविवार को महाकुंभ में पहुंचे, जहां उन्होंने पवित्र संगम में स्नान किया. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इस प्रकार की उपाधि केवल सच्चे मन वाले संत को ही दी जानी चाहिए.

Mahakumbh 2025,Baba Bageshwar React Mamta Kulkarni: प्रयागराज के महाकुंभ में बॉलीवुड अभिनेत्री ममता कुलकर्णी के महामंडलेश्वर बनने के बाद योग गुरु बाबा रामदेव ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है. रामदेव ने इस विषय पर स्पष्ट रूप से कहा कि असली कुंभ वह नहीं है, जहां केवल इस प्रकार के संत बनाए जा रहे हैं. किसी के नाम के आगे बाबा जोड़ना अनुचित है. इसके साथ ही, उन्होंने कुंभ में सोशल मीडिया पर फैल रही फूहड़ता के प्रति भी अपनी नाराजगी प्रकट की है. बाबा रामदेव के इस बयान ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है. लोग जहां ममता कुलकर्णी के महामंडलेश्वर बनने पर खुश हैं, वहीं कई लोग इस पर सवाल भी उठा रहे हैं. बाबा रामदेव के बाद अब बाबा बागेश्वर यानी धीरेंद्र शास्त्री ने ममता कुलकर्णी के महामंडलेश्वर बनने पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है

बाबा बागेश्वर भी हुए नाराज

उन्होंने इस विषय पर अपनी नाराजगी प्रकट की है. धीरेंद्र शास्त्री रविवार को महाकुंभ में पहुंचे, जहां उन्होंने पवित्र संगम में स्नान किया. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इस प्रकार की उपाधि केवल सच्चे मन वाले संत को ही दी जानी चाहिए.

Grah Dosh: दिशाओं का ग्रहों से क्या है संबंध, जानें अगर कुंडली में बृहस्पति हो खराब तो कैसे होगा इसका निवारण

धीरेंद्र शास्त्री ने क्या कहा?

उन्होंने कहा, “किसी बाहरी प्रभाव में आकर कोई कैसे संत या महामंडलेश्वर बन सकता है? हम खुद अभी तक महामंडलेश्वर नहीं बने हैं.” इससे पहले ट्रांसजेंडर कथावाचक जगतगुरु हिमांगी सखी ने भी ममता कुलकर्णी को महामंडलेश्वर बनाए जाने पर कड़ी आपत्ति जताई थी. एएनआई को दिए बयान में उन्होंने कहा, “किन्नर अखाड़े ने सिर्फ पब्लिसिटी के लिए ऐसा किया है. समाज उनके अतीत को अच्छी तरह जानता है. अचानक वह भारत आती हैं और महाकुंभ में जाती हैं और उन्हें महामंडलेश्वर का पद दे दिया जाता है. इसकी जांच होनी चाहिए.”

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >