कालाष्टमी कब है? नोट करें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व

Kalashtami 2026: मासिक कालाष्टमी का दिन भगवान कालभैरव को समर्पित है. इस दिन घरों और मंदिरों में कालभैरव की विशेष पूजा की जाती है. आइए जानते हैं कि साल 2026 के फरवरी महीने में कालाष्टमी कब मनाई जाएगी.

Kalashtami 2026: कालाष्टमी हिंदू धर्म का एक विशेष पर्व है. इस दिन भगवान शिव के रौद्र स्वरूप कालभैरव की पूजा की जाती है. कालाष्टमी हर महीने कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाई जाती है. मान्यता है कि भगवान कालभैरव की आराधना से डर-भय का नाश होता है, आत्मविश्वास में वृद्धि होती है और जीवन के संकट व बाधाएं दूर होती हैं.

कालाष्टमी तिथि

कालाष्टमी 09 फरवरी 2026, सोमवार के दिन मनाई जाएगी.

  • कालाष्टमी तिथि प्रारंभ — 08 फरवरी 2026, शाम 5 बजकर 19 मिनट पर
  • कालाष्टमी तिथि समाप्त — 10 फरवरी 2026, सुबह 7 बजकर 15 मिनट पर

कालाष्टमी पूजा शुभ मुहूर्त

  • कालाष्टमी पूजा का शुभ समय — 9 फरवरी को सुबह 06:29 से 07:53 तक रहेगा.
  • अभिजीत मुहूर्त — 9 फरवरी को सुबह 11:41 से दोपहर 12:26 तक.

व्रत पारण का शुभ मुहूर्त

  • कालाष्टमी व्रत पारण — 10 फरवरी को सुबह 09:16 से दोपहर 12:04 तक.

कालाष्टमी पूजा विधि

  • ब्रह्म मुहूर्त में स्नान: सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और स्वच्छ वस्त्र धारण करें.
  • व्रत का संकल्प: हाथ में जल लेकर भगवान शिव और कालभैरव का ध्यान करते हुए व्रत का संकल्प लें.
  • मंदिर दर्शन: यदि संभव हो तो कालभैरव मंदिर जाए, अन्यथा घर पर भी पूजा कर सकते हैं.
  • चौकी स्थापना: एक चौकी लें, उस पर साफ लाल या पीले रंग का वस्त्र बिछाएँ और उस पर भैरव बाबा की तस्वीर या मूर्ति स्थापित करें.
  • दीपक: भगवान भैरव के सामने सरसों के तेल का दीपक जलाएं.
  • विशेष अर्पण: भगवान भैरव को नींबू, काले तिल, उड़द की दाल और सरसों का तेल अर्पित करें.
  • भोग: भगवान को काले चने, हलवा, खीर और पूए का भोग लगाएं.
  • मंत्र जाप: पूजा के दौरान “ॐ कालभैरवाय नमः” मंत्र का 108 बार जाप करें.
  • आरती: अंत में भगवान की आरती कर पूजा समाप्त करें.

महत्व

धार्मिक मान्यता है कि कालाष्टमी का व्रत रखने से अकाल मृत्यु का भय समाप्त होता है, नकारात्मकता दूर होती है, तंत्र-मंत्र या बुरी नजर का प्रभाव कम होता है और शत्रुओं पर विजय प्राप्त होती है. इसके अलावा कुंडली में राहु-केतु और शनि के अशुभ प्रभाव को कम करने के लिए भी कालभैरव की उपासना की जाती है.

यहां पढ़ें धर्म से जुड़ी बड़ी खबरें: Religion News in Hindi – Spiritual News, Hindi Religion News, Today Panchang, Astrology at Prabhat Khabar

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Neha Kumari

नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >