आज है वैशाख कालाष्टमी, नोट करें पूजा सामग्री, पूजा विधि और मंत्र

Kalashtami 2026: कालाष्टमी के दिन भक्त भगवान काल भैरव की आराधना करते हैं. काल भैरव की पूजा में कुछ विशेष सामग्रियों की आवश्यकता होती है. यदि आप भी यह पूजा करने वाली हैं, तो इन सामग्रियों और उनके उपयोग के बारे में जानना आपके लिए बेहद जरूरी है.

Kalashtami 2026:  वैशाख मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को कालाष्टमी मनाई जाती है. यह दिन भगवान शिव के उग्र स्वरूप भगवान काल भैरव को समर्पित होता है. इस दिन तंत्र-मंत्र साधना और शत्रुओं पर विजय प्राप्त करने के लिए विशेष रूप से शुभ माना जाता है. मान्यता है कि विधि-विधान से पूजा करने पर सभी प्रकार के भय, रोग और बाधाओं से मुक्ति मिलती है.

कालाष्टमी 2026: तिथि और शुभ मुहूर्त

हिंदू पंचांग के अनुसार वैशाख कालाष्टमी की तिथियां इस प्रकार हैं:

  • अष्टमी तिथि प्रारंभ: 9 अप्रैल 2026, रात्रि 09:19 बजे से
  • अष्टमी तिथि समाप्त: 10 अप्रैल 2026, रात्रि 11:15 बजे तक

उदया तिथि के अनुसार कालाष्टमी का व्रत और पूजा 10 अप्रैल 2026 को किया जाएगा.

पूजा सामग्री

  • भगवान काल भैरव की तस्वीर या मूर्ति
  • सरसों का तेल
  • मिट्टी का दीपक
  • काले तिल
  • उड़द की दाल
  • नीला या काला कपड़ा (चौकी पर बिछाने के लिए)
  • लाल या नीले फूल
  • धूप, अगरबत्ती, कपूर
  • नारियल
  • इमरती
  • कड़वे तेल में बनी पूड़ी
  • गंगाजल
  • पंचामृत

सरल पूजा विधि

सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और स्वच्छ वस्त्र पहनें. इसके बाद व्रत का संकल्प लें. एक चौकी पर काला या नीला कपड़ा बिछाकर भगवान काल भैरव की प्रतिमा स्थापित करें. अब भगवान के सामने सरसों के तेल का चौमुखी दीपक जलाएं. गंगाजल और पंचामृत से अभिषेक करें और तिलक लगाएं. काले तिल, उड़द और फूल अर्पित करें. इमरती या नारियल का भोग लगाएं. इसके बाद आसन पर बैठकर भैरव मंत्रों का कम से कम 108 बार जाप करें. काल भैरव अष्टकम या चालीसा का पाठ करें और व्रत कथा पढ़ें. अंत में आरती करें. यदि संभव हो तो इस दिन काले कुत्ते को रोटी जरूर खिलाएं, क्योंकि कुत्ता काल भैरव जी का वाहन माना जाता है.

भगवान काल भैरव के मंत्र

  • ॐ कालभैरवाय नमः.
  • ॐ हं षं णं क्षं महाकालभैरवाय नमः.
  • ॐ भ्रं कालभैरवाय फट् स्वाहा.
  • तिक्ष्णदंष्ट्रं महाकायं कल्पांतदहनोपमम्.
    भैरवाय नमस्तुभ्यं अनुज्ञां दातुमर्हसि॥
  • ॐ कालभैरवाय विद्महे काशीवासाय धीमहि.
    तन्नो भैरवः प्रचोदयात्॥ 

यहां पढ़ें धर्म से जुड़ी बड़ी खबरें: Religion News in Hindi – Spiritual News, Hindi Religion News, Today Panchang, Astrology at Prabhat Khabar

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Neha Kumari

नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >