Kajari Teej 2025 Date: इस दिन मनाई जाएगी कजरी तीज, देखें यहां डेट और शुभ मुहूर्त

Kajari Teej 2025 Date: कजरी तीज का पर्व हर साल भाद्रपद कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता है. यह व्रत विवाहित महिलाओं और अविवाहित कन्याओं के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है. वर्ष 2025 में कजरी तीज 12 अगस्त को मनाई जाएगी. जानें इस दिन का शुभ मुहूर्त और पूजा का सही समय.

Kajari Teej 2025 Date: सावन मास की पावन समाप्ति के साथ ही भाद्रपद माह का शुभारंभ होता है, जिसे हिंदू धर्म में अत्यंत महत्व प्राप्त है. यह महीना कई प्रमुख व्रत-त्योहारों से भरा रहता है, जिनमें से एक खास पर्व है कजरी तीज. भाद्रपद कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाने वाला यह त्योहार विशेष रूप से विवाहित महिलाओं और अविवाहित कन्याओं द्वारा श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जाता है. इस दिन माता पार्वती और भगवान शिव की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जाती है. आइए जानें इस साल कजरी तीज किस दिन मनाया जाएगा.

कब मनाई जाएगी कजरी तीज

इस वर्ष कजरी तीज का पर्व 12 अगस्त 2025 को मनाया जाएगा. कजरी तीज की तिथि 11 अगस्त को सुबह 10:33 बजे से प्रारंभ होकर 12 अगस्त को सुबह 8:40 बजे तक रहेगी. उदयातिथि के अनुसार, इसका पर्व-व्रत 12 अगस्त को ही विधिवत रूप से मनाया जाएगा.

कजरी तीज 2025 व्रत का महत्व

कजरी तीज का व्रत अविवाहित कन्याएं और विवाहित महिलाएं पूरे विधि-विधान से करती हैं. मान्यता है कि मां पार्वती ने भगवान शिव को पति के रूप में प्राप्त करने के लिए इस व्रत की शुरुआत की थी. विश्वास किया जाता है कि कजरी तीज का व्रत करने से विवाहित महिलाओं को पति की लंबी आयु का आशीर्वाद मिलता है, वहीं अविवाहित कन्याओं को मनचाहा वर प्राप्त होता है.

कजरी तीज 2025 शुभ योग

इस वर्ष कजरी तीज के दिन सर्वार्थ सिद्धि योग का विशेष संयोग बन रहा है. यह योग 12 अगस्त को सुबह 11:52 बजे से शुरू होकर 13 अगस्त की सुबह 5:49 बजे तक रहेगा. इस शुभ समय में माता पार्वती की पूजा-अर्चना करना अत्यंत फलदायी माना जाता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >