Kajari Teej 2024: कजरी तीज का त्योहार आज,यहां जानें शुभ मुहूर्त और इस व्रत का महत्व

Kajari Teej 2024: आज कजरी तीज का त्योहार मनाया जा रहा है. इस दिन पत्नियां अपने पति कि लंबी उम्र कि आयु के लिए व्रत करती हैं. आइए जानें इस त्योहार कि पूजा विधि और शुभ मुहूर्त.

Kajari Teej 2024: हर साल भादों महीने में कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि को कजरी तीज का त्योहार मनाया जाता है. आज के दिन सुहागिन महिलाएं अपने अखंड सौभाग्य और पति की लंबी आयु की कामना के लिए व्रत रखती हैं. इसके अलावा आज महिलाएं सोलह श्रृंगार कर गौरी-शंकर की पूजा करती हैं.

Aaj Ka Rashifal 22 August 2024: कैसा रहेगा आज का दिन, जानें 12 राशियों का दैनिक राशिफल

Kajari Teej 2024 : इस दिन है कजरी तीज, जानिए शुभ मुहूर्त, पूजा विधान और कहानियां

कजरी तीज का शुभ मुहूर्त क्या है ?

कजरी तीज पूजा के लिए तृतीया तिथि का प्रारंभ : बुधवार 21 अगस्त 2024 को शाम 05:06 मिनट से होगा और तृतीया तिथि आज 22 अगस्त 2024 को दोपहर 01 बजकर 46 मिनट पर समाप्त होगी. उदयन तिथि के अनुसार कजरी तीज 22 अगस्त को मनाई जाएगी. इस दिन पूजा के लिए शुभ मुहूर्त सुबह 5:50 से सुबह 7:30 के बीच रहेगा.

कजरी तीज की पूजा सामग्री क्या क्या है ?

एक दीपक, घी, तेल, कपूर, अगरबत्ती, कच्चा सूता, नए वस्त्र, केला के पत्ते, बेलपत्र, शमी के पत्ते, जनेऊ, जटा नारियल, सुपारी, कलश, भांग, धतूरा, दूर्वा घास, पीला वस्त्र, हल्दी, चंदन, श्रीफल, गाय का दूध, गंगाजल, दही, मिश्री, शहद और पंचामृत.

कजरी तीज का पूजा विधि क्या है ?

आज कजरी तीज के दिन सबसे पहले ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान करना चाहिए.
इसके बाद माता पार्वती से सुखी वैवाहिक जीवन और परिवार की कामना करते हुए व्रत का संकल्प लें.
एक थाली में कलश को स्थापित करें. कलश को आम के पत्तों और फूलों से सजाएं. थाली में चंदन, अक्षत, धूप, फल, रोली, दीपक, मिठाई आदि रखें.
भगवान शिव और माता पार्वती की मूर्ति या चित्र को पूजा की चौकी पर स्थापित करें और धूप-दीप जलाएं.
भगवान शिव और माता पार्वती को पुष्प, अक्षत, रोली, चंदन आदि अर्पित करें.
पूजा के दौरान भगवान शिव और माता पार्वती के मंत्रों का जाप करें.
उसके बाद कजरी तीज की कथा सुनें.
आज कजरी तीज की शाम को चंद्रमा को अर्घ्य दें.
अगले दिन सुबह उठकर स्नान करें और व्रत का पारण करें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >