ज्येष्ठ अधिक पूर्णिमा है इस दिन, जानें क्या करें और क्या नहीं

Purnima 2026: ज्येष्ठ अधिक पूर्णिमा को बेहद पुण्यदायी माना गया है. इस दिन भगवान विष्णु की पूजा, स्नान, दान और दीपदान का विशेष महत्व होता है. मान्यता है कि शुभ कार्य करने से सुख-समृद्धि आती है, जबकि कुछ गलतियों से बचना बेहद जरूरी माना गया है.

Purnima 2026: सनातन धर्म में अधिक मास की पूर्णिमा का विशेष महत्व है. शास्त्रों में इस पूर्णिमा को ‘सर्व सिद्धिदायिनी पूर्णिमा’ कहा गया है, क्योंकि यह साक्षात भगवान विष्णु को समर्पित महीने में आती है. इस साल ज्येष्ठ अधिक पूर्णिमा पर रवि योग समेत कई शुभ संयोग बन रहे हैं, जिस कारण कहा जा रहा है कि इस दिन किए गए जप, तप, स्नान और दान का फल कई गुना अधिक बढ़ जाता है.

पूर्णिमा के दिन क्या करें?

  • भगवान पुरुषोत्तम (विष्णु जी) को पीला रंग अत्यंत प्रिय है. इस दिन स्नान के बाद किसी ब्राह्मण या जरूरतमंद को चने की दाल, पीले फल, पीले वस्त्र, हल्दी या धार्मिक पुस्तकों का दान करें.
  • इस दिन पवित्र नदी में स्नान करना बेहद शुभ माना जाता है. हालांकि, यदि आप नदी में जाकर स्नान करने में सक्षम नहीं हैं, तो सुबह अपने नहाने के पानी में थोड़ा सा गंगाजल मिलाकर स्नान करें. इससे गुरु ग्रह मजबूत होता है.
  • पूर्णिमा की शाम को घर के मुख्य द्वार पर और तुलसी के पौधे के पास गाय के घी का दीपक अवश्य जलाएं. इससे घर की नकारात्मक ऊर्जा समाप्त होती है और मां लक्ष्मी का आगमन होता है.
  • इस दिन चंद्रमा को जल में थोड़ा सा कच्चा दूध, अक्षत (चावल) और सफेद फूल मिलाकर अर्घ्य दें. इससे मानसिक तनाव दूर होता है और सुख-शांति आती है.

पूर्णिमा के दिन क्या न करें?

  • इस दिन घर में भूलकर भी मांस, मदिरा, अंडा, प्याज या लहसुन का सेवन न करें और न ही इन्हें घर में लाएं. इस दिन पूर्ण रूप से सात्विक और हल्का भोजन ही करना चाहिए.
  • पूर्णिमा के दिन चंद्रमा का प्रभाव मस्तिष्क पर बहुत गहरा होता है, जिससे भावनाएं उग्र हो सकती हैं. इसलिए किसी पर क्रोध न करें, अपशब्द न बोलें और घर में क्लेश की स्थिति न बनने दें.
  • धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस पवित्र तिथि पर बाल कटवाना, नाखून काटना या दाढ़ी बनवाना अशुभ माना जाता है.
  • पूर्णिमा के दिन दोपहर के समय (मध्याह्न) सोने की मनाही होती है. इस समय को ईश्वर की आराधना, मंत्र जाप या धार्मिक पुस्तकें पढ़ने में बिताना चाहिए.

यहां पढ़ें धर्म से जुड़ी बड़ी खबरें: Religion News in Hindi – Spiritual News, Hindi Religion News, Today Panchang, Astrology at Prabhat Khabar

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Neha Kumari

नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >