Jyeshtha Purnima 2024 पर क्या करें, क्या न करें, जानें व्रत से जुड़े नियम

Jyeshtha Purnima 2024: ज्येष्ठ मास की पूर्णिमा 22 जून, 2024 को मनाई जाएगी. वहीं, इस दिन को लेकर कई सारे नियम बनाए गए हैं, जिनका पालन जरूर करना चाहिए, तो आइए उन्हें जानते हैं.

Jyeshtha Purnima 2024: ज्येष्ठ पूर्णिमा वर्ष का एक महत्वपूर्ण हिन्दू त्यौहार है जो ज्येष्ठ मास की शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है. इस वर्ष यह तिथि 22 जून, 2024 को पड़ रही है.

ज्येष्ठ पूर्णिमा का महत्व

भगवान विष्णु और देवी लक्ष्मी की पूजा: ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन भगवान विष्णु और देवी लक्ष्मी की पूजा करना अत्यंत शुभ माना जाता है. ऐसा माना जाता है कि इस दिन उनकी पूजा करने से धन, समृद्धि, और वैभव की प्राप्ति होती है.

Vastu Tips For House: घर में है वास्तु दोष तो सुधारने के लिए करें ये ज्योतिषीय उपाय

Moon Effect: मानसिक स्थिती को नियंत्रित कर मिलता है राजयोग, जाने चंद्रमा के शुभ और अशुभ लक्षण के प्रभाव 

मोक्ष की प्राप्ति: ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन गंगा स्नान और दान पुण्य करने से मोक्ष की प्राप्ति होती है.


पापों का नाश: इस दिन व्रत रखने और भगवान शिव की पूजा करने से पापों का नाश होता है.


मनोकामना पूर्ति: ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन चंद्रमा की पूजा करने से मनोकामनाएं पूरी होती हैं.

ज्येष्ठ पूर्णिमा की पूजा विधि

प्रातःकाल उठकर स्नान करें और स्वच्छ वस्त्र पहनें.

घर में एक स्वच्छ स्थान पर वेदी स्थापित करें. वेदी पर भगवान विष्णु और देवी लक्ष्मी की मूर्ति या चित्र रखें.

दीपक जलाएं और धूप जलाकर आरती करें.

भगवान विष्णु और देवी लक्ष्मी को फल, फूल, मिठाई और अन्य भोग अर्पित करें.

गंगाजल से वेदी और मूर्तियों को शुद्ध करें.

विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें या “ॐ नमो नारायणाय” मंत्र का जाप करें.
“ॐ श्री महालक्ष्मीये नमः” मंत्र का जाप करें.

ध्यान: कुछ समय के लिए ध्यान करें और भगवान विष्णु और देवी लक्ष्मी से अपनी मनोकामना प्रकट करें.

दान: दान करने से पुण्य प्राप्त होता है. आप अपनी क्षमता अनुसार दान कर सकते हैं.

ज्येष्ठ पूर्णिमा के व्रत नियम

इस दिन व्रत रखने वाले व्यक्ति को सूर्योदय से पहले उठकर स्नान करना चाहिए.


व्रत के दौरान केवल सात्विक भोजन ग्रहण करना चाहिए.


शाम को सूर्यास्त के बाद व्रत का पारण करना चाहिए.


व्रत के दौरान ब्रह्मचर्य का पालन करना चाहिए.

ज्येष्ठ पूर्णिमा पर करें ये कार्य

भगवान विष्णु और देवी लक्ष्मी की पूजा करें.
भगवान शिव की पूजा करें.
चंद्रमा की पूजा करें.
गंगा स्नान करें.
दान पुण्य करें.
ध्यान करें.

ज्येष्ठ पूर्णिमा पर न करें ये कार्य

तामसिक चीजों का सेवन न करें.
बाल और नाखून न काटें.
जीवनसाथी के साथ वाद-विवाद न करें.
जुए में शामिल न हों.
मां का अपमान न करें.

जन्मकुंडली से सम्बंधित किसी भी तरह से जानकारी प्राप्त करने हेतु दिए गए नंबर पर फोन करके जानकारी प्राप्त कर सकते है .

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594/9545290847

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >