Janmashtami 2026: देशभर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम है. मथुरा के भव्य जन्मोत्सव के साथ-साथ रांची के इस्कॉन, श्याम मंदिर और हरमू मैदान में विशेष पूजन, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और दही-हांडी प्रतियोगिता की भव्य तैयारियां पूरी हैं. बांके बिहारी मंदिर, प्रेम मंदिर, इस्कॉन मंदिर सहित देश भर के तमाम कृष्ण मंदिरों को फूलों और रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया है, मथुरा स्थित श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर में भगवान के 5253वें जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में गर्भगृह को करीब 200 किलोग्राम चादी से सजाया गया है और पांच दिवसीय विशेष अनुष्ठान शुरू हो चुके है.
देश भर में सजे मंदिर, उत्साह चरम पर
राजस्थान के जयपुर स्थित गुप्त वृंदावन धाम में 32 किस्म के फूलों से भव्य फूल बंगला सजाया जा रहा है और 108 प्रकार के विशेष भोग की तैयारी है. हरियाणा के करनाल में लड्डू गोपाल के विशेष श्रृंगार के लिए कान्हा पार्लर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है. मधुरा, झांसी और आगर-मालवा सहित विभिन्न शहरों के बाजारों में लड्डू गोपाल के झूले, मुकुट, मोरपंख और पोशाकों की जमकर खरीदारी हो रही है.
छत्तीसगढ़ आज शुष्क दिवस घोषित
छत्तीसगढ़ सरकार ने जन्माष्टमी के अवसर पर चार सितंबर को शुष्क दिवस घोषित किया है और इस दौरान शराब बेचने या परोसने वाली सभी दुकानों, बार, होटल-बार, क्लब और अन्य लाइसेंस प्राप्त प्रतिष्ठानों को बंद रखने का आदेश दिया गया है. शहरी इलाकों में बूचड़खानों और मांस बेचने वाली दुकानों को भी बंद रखने का आदेश दिया है.
इस्कॉन रांची : 108 द्रव्यों से अभिषेक 2008 भोग से सजेगा कान्हा का दरबार
इस्कॉन की ओर से श्री कृष्ण जन्माष्टमी महामहोत्सव का आयोजन शुक्रवार की शाम चार बजे से किया गया है. इस दिन शाम चार से छह बजे तक भजन संध्या, छह से नौ बजे तक सांस्कृतिक कार्यक्रम, नौ से 10 बजे तक विशेष कृष्ण कथा, 10 से 11 बजे तक महाअभिषेकम, 11 से 12 बजे तक भोग अर्पण, रात 12 से साढ़े 12 बजे तक दर्शन और महाआरती तथा रात 12:30 बजे महाप्रसादम होगा, भगवान श्री कृष्ण का 108 विभिन्न दायों से अभिषेक किया जायेगा और 2008 स्वादिष्ट भोग अर्पण किया जायेगा, कार्यक्रम का आयोजन स्वास्तिक इएनटी हॉस्पिटल के पास कटहल मोड़ में किया गया है. इस दिन महोत्सव में राज्यपाल, मुख्यमंत्री सहित अन्य विशिष्ट अतिथि हिस्सा लेंगे. गुरुवार की शाम को लीलापुरुषोतम दास द्वारा श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञा में प्रवचन हुआ. वहीं, भजन क्लबिंग का आयोजन किया गया, जिसमें काफी संख्या में भक्तों ने हिस्सा लिया, जय-जय श्री राधे, राधा रमण हरि बोल, गौर चंद्र गौर हरि भजन गाया गया.
राधाकृष्ण मंदिर में होगा कृष्ण लीला का मंचन
पुंदाग स्थित श्री राधाकृष्ण प्रणामी मंदिर में जन्माष्टमी पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. इसको लेकर मंदिर परिसर की विशेष साज-सज्जा की जा रही है. आयोजन के संबंध में ट्रस्ट के उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल व प्रवक्ता संजय सर्राफ ने कहा कि राधा-कृष्ण के लिए वृंदावन से विशेष रूप से आभूषण जडित आकर्षक वस्त्र मंगाये गये हैं, महोत्सव पर कोलकाता से आये कलाकार विशेष नृत्य नाटिका प्रस्तुत करेंगे. इस दौरान श्रीकृष्ण के जीवन, उनकी बाल लीलाओं, राधा-कृष्ण की प्रेम एवं भक्ति, कस वध तथा भगवान श्रीकृष्ण के दिव्य चरित्र पर आधारित मनोहारी नृत्य-नाटिका प्रस्तुत की जायेगी.
श्री श्याम मंदिर में महाआरती और भोग का होगा वितरण
श्री श्याम मंडल की ओर से अग्रसेन पथ स्थित श्री श्याम मंदिर में शुक्रवार को श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का आयोजन किया जायेगा. इस अवसर पर पूरे मंदिर को बैलून, रंग-बिरंगे विद्युत की लड़ियों आदि से सजाया संवारा गया है. वहीं, रजत झूले पर लहू गोपाल रहेंगे. वहीं, रात नौ बजे से संगीतमय संकीर्तन प्रारंभ होगा, रात्रि 12 बजे श्री कृष्ण जन्म के समय घंटा-घडियाल-नगाड़ा व शंख ध्वनि से जन्मोत्सव की बधाई दी जायेगी. इसके बाद महाआरती व प्रसाद वितरण के साथ इसका समापन होगा.
जयंती योग में मनेगी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी
श्रीलक्ष्मी वेकटेचर मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का आयोजन शुक्रवार को किया जायेगा. भाद्रपद कृष्णपक्ष की उदयकालिक अष्टमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र और हर्षण योग का उत्तम संयोग इस दिन मिल रहा है. इसे जयंती योग कहते हैं. जयंती योग में वैष्णव जगत में श्री संप्रदाय के श्रीरामानुजाचार्य मतानुसार जयंती पर्व मनाये जाते हैं. वहीं भगवान का झूला भी सज-धज कर तैयार हो गया है. भगवान श्रीवेकटेकार-श्रीकृष्ण के रूप में और भगवती श्रीश्रीदेवी-रुक्मिणी जी के रूप में व श्रीभूमि देवीजी-राधिका जी के वेश में भक्तों को दर्शन देंगे, रात्रि आठ बजे से श्रीकृष्ण नाम संकीर्तनम् व भजनों की सरिता बहेगी.
ये भी पढ़ें: Krishna Janmashtami 2026 Live Updates: आज मनाई जा रही है जन्माष्टमी , जानें शुभ मुहूर्त और पूजन नियम
हरमू मैदान में आज दही हांडी फोड़ प्रतियोगिता
श्री कृष्ण जन्माष्टमी व दही-हांडी फोड़ प्रतियोगिता आयोजन समिति, हरमू की ओर से शुक्रवार को 14वें वार्षिक जन्माष्टमी महोत्सव का आयोजन किया जायेगा, मुख्य संरक्षक इंद्रजीत यादव ने कहा कि हरमू मैदान में पिछले 13 वर्षों से जन्माष्टमी महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है. इस वर्ष 14वां साल है. हरमू मैदान में दही-हांडी फोड़ प्रतियोगिता शाम चार बजे से रात नौ बजे तक होगी, विजेता टीम को 51000 रुपये का पुरस्कार दिया जायेगा जबकि प्रतियोगिता में भाग लेनेवाली अन्य टीमों को सांत्वना पुरस्कार दिया जायेगा. वहीं, शाम सात बजे से बालगोपाल (श्री कृष्ण) रूप सज्जा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है. भगवान श्री कृष्ण के जन्म के शुभ मुहूर्त पर मध्यरात्रि 12 बजे हरमू साकेत विहार स्थित राधा-कृष्ण गोवर्धन मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना और महाआरती की जायेगी.
जयंती योग में मनेगी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी
श्रीलक्ष्मी वेकटेचर मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का आयोजन शुक्रवार को किया जायेगा. भाद्रपद कृष्णपक्ष की उदयकालिक अष्टमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र और हर्षण योग का उत्तम संयोग इस दिन मिल रहा है. इसे जयंती योग कहते हैं. जयंती योग में वैष्णव जगत में श्री संप्रदाय के श्रीरामानुजाचार्य मतानुसार जयंती पर्व मनाये जाते हैं. वहीं भगवान का झूला भी सज-धज कर तैयार हो गया है. भगवान श्रीवेकटेकार-श्रीकृष्ण के रूप में और भगवती श्रीश्रीदेवी-रुक्मिणी जी के रूप में व श्रीभूमि देवीजी-राधिका जी के वेश में भक्तों को दर्शन देंगे, रात्रि आठ बजे से श्रीकृष्ण नाम संकीर्तनम् व भजनों की सरिता बहेगी.
हरमू मैदान में आज दही हांडी फोड़ प्रतियोगिता
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी व दही-हांडी फोड़ प्रतियोगिता आयोजन समिति, हरमू की ओर से शुक्रवार को 14वें वार्षिक जन्माष्टमी महोत्सव का आयोजन किया जायेगा, मुख्य संरक्षक इंद्रजीत यादव ने कहा कि हरमू मैदान में पिछले 13 वर्षों से जन्माष्टमी महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है. इस वर्ष 14वां साल है. हरमू मैदान में दही-हांडी फोड़ प्रतियोगिता शाम चार बजे से रात नौ बजे तक होगी, विजेता टीम को 51000 रुपये का पुरस्कार दिया जायेगा जबकि प्रतियोगिता में भाग लेनेवाली अन्य टीमों को सांत्वना पुरस्कार दिया जायेगा. वहीं, शाम सात बजे से बालगोपाल (श्री कृष्ण) रूप सज्जा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है. भगवान श्री कृष्ण के जन्म के शुभ मुहूर्त पर मध्यरात्रि 12 बजे हरमू साकेत विहार स्थित राधा-कृष्ण गोवर्धन मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना और महाआरती की जायेगी.
