International Yoga Day 2025: संगम क्षेत्र में हुआ विशेष 'योग संगम' का आयोजन

International Yoga Day 2025: अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर के अवसर पर संगम नगरी प्रयागराज में 'योग संगम' का भव्य आयोजन हुआ. वैदिक परंपरा और योग साधना के इस मिलन ने आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार किया. देशभर से आए योग साधकों और वैदिक विद्वानों ने मिलकर योग के गूढ़ रहस्यों को साझा किया और सामूहिक अभ्यास किया.

‘योग संगम’ के जरिए वेदपाठियों को दिया गया योगः कर्मसु कौशलम् का मंत्र

योग शरीर, मन और आत्मा को एकाग्रचित्त करने का बेहद प्रभावी माध्यम – शिवानन्द द्विवेदी

महर्षि सांदिपनी राष्ट्रीय वेद विद्या प्रतिष्ठान, उज्जैन और आयुष मंत्रालय के निर्देश पर 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन झूसी स्थित श्री स्वामी नरोत्तमानन्द गिरि वेद विद्यालय में हुआ. वेद पाठशाला के प्राचार्य ब्रजमोहन पांडेय, शुक्ल यजुर्वेदाचार्य गौरव चंद्र जोशी, शिवानंद द्विवेदी, अंजनी कुमार सिंह के नेतृत्व में करीब 50 छात्रों ने सूर्य नमस्कार, अनुलोम विलोम, ताड़ासन, प्राणायाम, ध्यान सहित स्वस्थ जीवनशैली से संबंधित योगाभ्यास किया. प्राचार्य ब्रजमोहन पांडेय ने कहा कि सूर्य नमस्कार अपने आप में पूर्ण साधना है, जिसमें आसन, प्राणायाम, मंत्र, और ध्यान शामिल हैं. इसका नियमित रुप से अभ्यास करने से न सिर्फ आयु बढ़ती है बल्कि ज्ञानवर्धन भी होता है. उन्होंने वेद छात्रों को भगवद गीता में भगवान कृष्ण द्वारा कर्मयोग की महत्ता बताते हुए “योगः कर्मसु कौशलम्” के सूत्र को समझाया जिसका अर्थ है “कर्मों में कुशलता ही योग है”. पांडेय ने कहा कि कर्मों को कुशलतापूर्वक, समर्पण और बिना आसक्ति के करना ही योग है. जब हम अपने कर्मों को कुशलता से करते हैं, तो हम न केवल अपने जीवन में सफलता प्राप्त करते हैं, बल्कि आंतरिक व आध्यात्मिक विकास भी करते हैं.

कैसे योग जीवन को बनाता है संतुलित और शांत

संस्कृत अध्यापक शिवानंद द्विवेदी ने कहा कि योग शरीर, मन और आत्मा को एकाग्रचित्त करने का बेहद प्रभावी माध्यम है, जिससे न सिर्फ शरीर बल्कि मस्तिष्क भी स्वस्थ होता है. यह विश्व को भारत द्वारा दी गई एक अमूल्य धरोहर है. शुक्ल यजुर्वेद के आचार्य गौरव जोशी ने बताया कि वेद पाठशाला में वैदिक छात्र प्रातःकाल नियमित रूप से संध्या, ध्यान, प्राणायाम, योगाभ्यास करते हैं. इससे उन्हें वेद मंत्रों के कंठस्थीकरण में काफी मदद मिलती है. ऐसा करके छात्र अपने शरीर और मानसिक स्वास्थ्य को भी तंदरुस्त बनाए रखते हैं. ‘योग संगम’ के जरिए वैदिक छात्रों ने ‘सर्वे सन्तु निरामया’ का संदेश दिया जिसका अर्थ है सभी रोग मुक्त हों.

श्री स्वामी नरोत्तमानन्द गिरि वेद विद्यालय में आयोजित यह कार्यक्रम सफल रहा. इस वर्ष योग दिवस की थीम “योगा फॉर वन अर्थ, वन हेल्थ” रखी गई है, जो व्यक्ति, समाज और पर्यावरण की आपसी जुड़ाव और संतुलन को दर्शाती है साथ ही सामुदायिक एकता और पर्यावरण के प्रति जागरूकता को भी बढ़ावा देता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >