घर आते ही मन हो जाता है उदास और चिड़चिड़ा? ये 4 वास्तु गलतियां हो सकती हैं कारण

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर की कुछ छोटी-छोटी गलतियां आपकी मानसिक शांति और मूड को प्रभावित कर सकती हैं. अगर घर में आते ही आपको बेचैनी, चिड़चिड़ापन या उदासी महसूस होती है, तो इसका कारण नकारात्मक ऊर्जा और वास्तु दोष हो सकते हैं. आइए जानते हैं ऐसी कुछ आम वास्तु गलतियों के बारे में, जो अक्सर जाने-अनजाने में हम कर बैठते हैं.

Vastu Tips: दिनभर की भागदौड़, ऑफिस का काम और बाहर की टेंशन के बाद हर इंसान घर आकर सुकून चाहता है. घर को हम शांति और पॉजिटिव एनर्जी की जगह मानते हैं. लेकिन कई बार ऐसा होता है कि बाहर हम ठीक महसूस कर रहे होते हैं, पर जैसे ही घर में आते हैं, मूड अचानक खराब हो जाता है. मन में बिना किसी वजह के उदासी, घबराहट, गुस्सा या चिड़चिड़ापन आने लगता है. अगर आपके साथ भी ऐसा होता है, तो इसे सिर्फ थकान न समझें. वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में मौजूद कुछ गलत चीजें या दोष आपकी मानसिक शांति को प्रभावित कर सकते हैं और नेगेटिव एनर्जी बढ़ा सकते हैं. 

मुख्य द्वार पर गंदगी या अंधेरा

वास्तु के अनुसार, मुख्य द्वार से सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश होता है. यदि यहां गंदगी, कबाड़, चप्पलों का ढेर या अंधेरा रहता है, तो इसे नकारात्मक ऊर्जा का कारण माना जाता है. इसलिए प्रवेश द्वार को हमेशा साफ और रोशन रखें.

टूटी या खराब चीजें न रखें

बंद घड़ियां, खराब इलेक्ट्रॉनिक सामान और टूटे बर्तन लंबे समय तक घर में रखना वास्तु में शुभ नहीं माना जाता. माना जाता है कि इससे रुकी हुई ऊर्जा का प्रभाव बढ़ता है और मानसिक भारीपन महसूस हो सकता है.

धूप और ताजी हवा की कमी

यदि घर में प्राकृतिक रोशनी और ताजी हवा नहीं आती, तो वातावरण भारी और बंद-बंद महसूस हो सकता है. रोज कुछ समय के लिए खिड़कियां खोलें ताकि धूप और हवा का संचार बना रहे.

बेडरूम और लिविंग रूम के रंग

वास्तु के अनुसार, बहुत गहरे या चटक रंग मानसिक शांति को प्रभावित कर सकते हैं. इन कमरों में हल्के और शांत रंगों का इस्तेमाल करने से सकारात्मक और सुकूनभरा माहौल बनाने में मदद मिल सकती है.

यह भी पढ़ें: Vastu Tips for Pooja Room: पूजा घर में भूलकर भी न रखें ये 5 चीजें, वरना बढ़ सकती है नेगेटिव एनर्जी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Neha kumari

नेहा कुमारी वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में धर्म बीट पर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वह व्रत-त्योहार, राशिफल, पंचांग, ज्योतिष, शुभ मुहूर्त, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेख लिखती हैं. उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की है.

डिजिटल पत्रकारिता में उन्होंने धर्म, ज्योतिष और भारतीय परंपराओं से जुड़े विषयों पर विशेष अनुभव हासिल किया है. उनका उद्देश्य पाठकों तक सरल भाषा में सटीक, विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धार्मिक और सांस्कृतिक विषयों को आसानी से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >