Holika Dahan Rules: गर्भवती महिलाओं से लेकर नवविवाहिताओं तक, इन लोगों के लिए होलिका दहन है बेहद ही अशुभ

Holika Dahan Rules: होलिका दहन में अक्सर गर्भवती महिलाओं और नवविवाहितों को जाने से मना किया जाता है, जानें क्या है इसके पीछे का कारण.

Holika Dahan Rules: होली का त्योहार हिंदुओं के लिए सबसे महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक है. होली के एक दिन पहले होलिका दहन मनाई जाती है जिसको लेकर कई सारी मान्यताएं हैं. खास तौर से एक मान्यता ये है कि गर्भवती महिलाओं और नवविवाहित औरतों के होलिका दहन में शामिल नहीं होना चाहिए. आइए जानते हैं क्या है इसके पीछे का कारण.

Holika Dahan Rules: गर्भवती महिलाओं पर पड़ता है बुरा प्रभाव

गर्भवती महिलाओं को होलिका दहन देखने से बचना चाहिए.माना जाता है कि अगर कोई गर्भवती महिला होलिका दहन देख ले तो इससे मां और बच्चे दोनों पर एक बुरा प्रभाव पड़ता है. इसलिए अक्सर उन्हें होलिका दहन वाली जगह से भी काफी दूर रखा जाता है.

Also Read: Holi 2024: होली के इस महासंयोग से बढ़ेगी खुशी, होगी सुख समृद्धि में बढ़ोतरी

Holika Dahan Rules: नवविवाहिता न हो शामिल

माना जाता है कि किसी भी नवविवाहिता को अपनी सास के साथ होलिका दहन नहीं देखना चाहिए. कहा जाता है कि ऐसा करने से सास और बहु का रिश्ता खराब होता है. इसलिए अक्सर महिलाओं को ये कहा जाता है कि शादी के बाद की पहली होली वह अपने मायके में ही मनाए.

Holika Dahan Rules: नवजात बच्चों के लिए हो सकती है हानि

ऐसा माना जाता है कि नवजात बच्चों को होलिका दहन में नहीं ले जाना चाहिए क्योंकि जब होलिका दहन होता है तब वहां नकारात्मक शक्तियां उत्पन्न होती हैं जो अक्सर छोटे बच्चों पर हावी हो सकती हैं इसलिए छोटे बच्चों को वहां से दूर रखना चाहिए.

Also Read: Holika Dahan 2024 Date: 24 मार्च को होलिका दहन, 25 को मनेगी होली, जानें कहते हैं ज्योतिषाचार्य

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है. मैं पिछले 2.5 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रही हूं. इस दौरान मैंने मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ, फैशन, ब्यूटी और होम टिप्स से जुड़े कंटेंट पर काम किया है. मुझे ऐसे आर्टिकल लिखना पसंद है जो आसान भाषा में हों और पाठकों के लिए उपयोगी भी हों. मैं ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर रिसर्च करके SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करती हूं. इसके साथ ही आकर्षक हेडलाइन लिखना, सही जानकारी जुटाना और डिजिटल ऑडियंस की पसंद के अनुसार कंटेंट तैयार करना मेरी प्रमुख जिम्मेदारियों का हिस्सा रहा है. मैं हमेशा नई चीजें सीखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं. मेरा उद्देश्य ऐसा कंटेंट तैयार करना है जो लोगों तक सही जानकारी सरल और दिलचस्प तरीके से पहुंचाए.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >