Hindu Vrat Tyohar List 2025: नए साल में कब पड़ेगी होली, दशहरा समेत ये व्रत-त्योहार

Hindu Vrat Tyohar List 2025: यदि आप नए वर्ष में आने वाले त्योहारों की तिथियों के बारे में जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं, तो आप सही स्थान पर हैं. यहाँ आप होली, लोहड़ी, मकर संक्रांति, दिवाली, दशहरा, गणेश चतुर्थी, ईद, रमजान, बैसाखी, छठ पूजा, भाई दूज, रक्षाबंधन सहित सभी त्योहारों की तिथियों के बारे में जान सकेंगे.

Hindu Vrat Tyohar List 2025: साल 2024 का अंतिम सप्ताह चल रहा है, जिसके समाप्त होते ही नए वर्ष का आगमन होगा. वर्ष 2025 में कई व्रत और त्योहार मनाए जाएंगे, जिनमें देवी-देवताओं की पूजा और विशेष उपाय करने से साधक को इच्छित फल की प्राप्ति हो सकती है. अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार, नया साल 01 जनवरी से प्रारंभ होता है.

नए वर्ष की शुरूआत जल्द

इस बार वर्ष 2025 का आरंभ बुधवार के दिन होगा. वहीं हिंदी कैलेंडर के अनुसार, पौष माह में शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि और मघा नक्षत्र से नए वर्ष की शुरुआत होती है. हर व्यक्ति नए वर्ष की प्रतीक्षा में रहता है. सामान्यतः लोगों को यह उम्मीद होती है कि नया वर्ष उनके लिए शुभ रहेगा. इसके अतिरिक्त, कुछ लोग व्रत और त्योहारों का भी बेसब्री से इंतजार करते हैं. प्रत्येक त्योहार नई उमंग और उत्साह लेकर आता है. आज हम वर्ष 2025 में आने वाले व्रत और त्योहारों की सही तिथियों के बारे में जानकारी प्रदान करने जा रहे हैं.

Saphala Ekadashi 2024: सफला एकादशी के दिन भूलकर भी ना करें ये सारे काम, नाराज हो सकते हैं श्रीहरि

धर्म की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें

साल 2025 के त्योहारों की लिस्ट

त्योहार तिथि
नया साल1 जनवरी
लोहड़ी13 जनवरी
पोंगल, उत्तरायण, मकर संक्रांति14 जनवरी
बसंत पंचमी,सरस्वती पूजा2 फरवरी
महाशिवरात्रि26 फरवरी
होलिका दहन13 मार्च
होली14 मार्च
राम नवमी6 अप्रैल
चैत्र नवरात्रि पारणा7 अप्रैल
हनुमान जयंती12 अप्रैल
बैसाखी, अम्बेडकर जयन्ती14 अप्रैल
अषाढ़ी एकादशी6 जुलाई
गुरु-पूर्णिमा10 जुलाई
हरियाली तीज27 जुलाई
नाग पंचमी29 जुलाई
रक्षा बंधन9 अगस्त
कजरी तीज12 अगस्त
स्वतन्त्रता दिवस15 अगस्त
जन्माष्टमी16 अगस्त
हरतालिका तीज26 अगस्त
गणेश चतुर्थी27 अगस्त
ओणम/थिरुवोणम5 सितंबर
अनंत चतुर्दशी6 सितंबर
शरद नवरात्रि22 सितंबर
दुर्गा महा अष्टमी पूजा30 सितंबर
दुर्गा महा नवमी पूजा1 अक्तूबर
गांधी जयन्ती, दशहरा, शरद नवरात्रि पारणा2 अक्तूबर
करवा चौथ10 अक्तूबर
धनतेरस18 अक्तूबर
नरक चतुर्दशी20 अक्तूबर
दिवाली21 अक्तूबर
गोवर्धन पूजा22 अक्तूबर
भाई दूज23 अक्तूबर
छठ पूजा28 अक्तूबर
कार्तिक पूर्णिमा5 नवंबर
मेरी क्रिसमस25 दिसंबर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >