हिंदू धर्म में माथे पर तिलक क्यों लगाया जाता है? जानें इसके पीछे का महत्व

Hindu Rituals: आपने अक्सर पूजा-पाठ के समय या मंदिरों में लोगों को माथे पर तिलक लगाते देखा होगा. लेकिन क्या आपने कभी सोचा कि लोग माथे के बीच इसे क्यों लगाते हैं और इसके क्या लाभ होते हैं? अगर हाँ, तो यह खबर आपके लिए है. यहां जानिए तिलक लगाने के आध्यात्मिक और वैज्ञानिक लाभ.

Hindu Rituals: हिंदू धर्म में माथे पर तिलक लगाने की परंपरा सदियों से चली आ रही है. चाहे पूजा-पाठ हो, कोई शुभ कार्य हो या मंदिर दर्शन, इस दौरान माथे पर तिलक अवश्य लगाया जाता है. तिलक को दोनों भौहों के बीच में लगाया जाता है. यह मुख्य रूप से चंदन, हल्दी, कुमकुम, भस्म या केसर का होता है. आइए जानते हैं कि माथे पर तिलक लगाने के पीछे क्या महत्व है.

आध्यात्मिक महत्व

योग और आध्यात्म के अनुसार हमारे शरीर में सात मुख्य चक्र होते हैं. तिलक माथे के ठीक बीच में लगाया जाता है, जहां ‘आज्ञा चक्र’ स्थित होता है. इसे ‘तीसरी आँख’ भी कहा जाता है. तिलक लगाने से यह चक्र जागृत होता है, जिससे एकाग्रता और स्पष्ट सोच विकसित होती है. माना जाता है कि माथे के इस बिंदु से ऊर्जा बाहर निकलती है. तिलक लगाने से ऊर्जा का क्षय रुकता है और मानसिक शांति बनी रहती है.

वैज्ञानिक कारण

वैज्ञानिक दृष्टिकोण से देखें तो तिलक लगाने वाले स्थान पर पीनियल ग्रंथि होती है. जब इस स्थान पर हल्का दबाव पड़ता है (जैसे तिलक लगाते समय), तो यह ग्रंथि सक्रिय हो जाती है. यह शरीर में सेरोटोनिन और मेलाटोनिन जैसे रसायनों के स्तर को संतुलित करती है, जिससे तनाव कम होता है और मन प्रसन्न रहता है. चंदन का तिलक लगाने से मस्तिष्क की नसों को ठंडक मिलती है, जो गर्म स्वभाव और सिरदर्द जैसी समस्याओं में राहत पहुंचाती है.

तिलक लगाने के नियम

  • सही उंगली: तिलक लगाने के लिए हमेशा अनामिका का इस्तेमाल करें. इससे मन को शांति मिलती है.
  • सही दिशा: तिलक लगाते समय चेहरा पूर्व दिशा की ओर रखें.
  • सही जगह: तिलक हमेशा माथे के केंद्र यानी दोनों भौहों के बीच ही लगाना चाहिए.
  • चावल का उपयोग: तिलक के ऊपर थोड़े साबुत चावल जरूर लगाएं, यह शुभ माना जाता है.
  • साफ-सफाई: हमेशा नहाने के बाद साफ हाथों से ही तिलक लगाएं. बासी या जूठा चंदन इस्तेमाल न करें.

यहां पढ़ें धर्म से जुड़ी बड़ी खबरें: Religion News in Hindi – Spiritual News, Hindi Religion News, Today Panchang, Astrology at Prabhat Khabar

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Neha Kumari

नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >