होने वाली है हिंदू नववर्ष और विक्रम संवत 2082 की शुरुआत, जानें शुभ तिथि और महत्व

Hindu New Year 2025:चैत्र मास में हिंदू नववर्ष का आरंभ होता है, जिसे विक्रम संवत के नाम से भी जाना जाता है. इस दिन से चैत्र नवरात्रि का पर्व भी प्रारंभ होता है. 2025 में हिंदू नववर्ष कब प्रारंभ होगा?

Hindu New Year 2025: हिंदू नववर्ष हर वर्ष चैत्र मास की शुक्ल प्रतिपदा को मनाया जाता है. यह दिन भारतीय पंचांग के अनुसार नव संवत्सर की शुरुआत का संकेत देता है. वर्ष 2025 में हिंदू नववर्ष 30 मार्च को प्रारंभ होगा. इसी दिन विक्रम संवत 2082 की शुरुआत भी होगी, जो पूरे वर्ष धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाएगा.

विक्रम संवत क्या है?

विक्रम संवत भारत का पारंपरिक हिंदू पंचांग है, जिसे राजा विक्रमादित्य ने ईसा पूर्व 57 में स्थापित किया था. यह चंद्र-सौर पंचांग पर आधारित है, जिसका उपयोग धार्मिक आयोजनों, पर्व-त्योहारों और शुभ कार्यों के लिए किया जाता है. इसमें महीनों की गणना चंद्रमा की गति के अनुसार की जाती है, जबकि वर्ष की गणना सूर्य की गति के आधार पर होती है.

गुरु प्रदोष व्रत 2025 में इस दुर्लभ संयोग में शिव आराधना का मिलेगा दोगुना फल 

विक्रम संवत की विशेषताएं

  • चंद्र-सौर पंचांग – विक्रम संवत की गणना चंद्रमा और सूर्य की गति पर आधारित होती है, जिससे इसकी सटीकता सुनिश्चित होती है.
  • बारह मास – इसमें चैत्र, वैशाख, ज्येष्ठ, आषाढ़, श्रावण, भाद्रपद, आश्विन, कार्तिक, मार्गशीर्ष, पौष, माघ और फाल्गुन नामक बारह महीने शामिल हैं.
  • संवत्सर चक्र – यह 60 वर्षों के चक्र में संचालित होता है, जिसमें प्रत्येक वर्ष का एक विशिष्ट नाम और प्रभाव होता है.
  • त्योहारों की गणना – सभी हिंदू त्योहार जैसे नवरात्रि, रामनवमी, दीपावली, रक्षाबंधन, होली आदि विक्रम संवत के अनुसार निर्धारित किए जाते हैं.

हिंदू नववर्ष का महत्व

हिंदू नववर्ष का दिन बहुत ही शुभ माना जाता है. इस दिन भगवान ब्रह्मा ने सृष्टि का निर्माण किया था. इसे गुड़ी पड़वा (महाराष्ट्र), युगादि (आंध्र प्रदेश और कर्नाटक) और चेटी चंड (सिंधी समाज) के नाम से भी मनाया जाता है. इस अवसर पर मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना की जाती है, घरों में तोरण और रंगोली सजाई जाती है, और लोग नए संकल्प लेते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >