नया संवत्सर रेवती नक्षत्र में करेगा प्रवेश,जानें कैसा रहेगा पूरा वर्ष

Hindu New Year 2025: सनातन परंपरा के अनुसार, नए वर्ष की शुरुआत नव संवत से होती है, जो 29 मार्च को शाम 4 बजकर 28 मिनट पर आरंभ होने जा रहा है. इस समय चैत्र मास की अमावस्या समाप्त होगी और प्रतिपदा तिथि का आरंभ होगा. इसलिए, नव संवत की शुरुआत 30 मार्च से मानी जाएगी, जिससे विक्रम संवत 2082 की शुरुआत होगी. यह संवत अगले वर्ष 10 मार्च तक चलेगा. चूंकि संवत की शुरुआत रविवार को हो रही है, इस वर्ष का राजा सूर्य होगा, और इसी दिन सूर्य का मेष राशि में प्रवेश भी होगा.

Hindu New Year 2025: नए संवत्सर की शुरुआत चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से होगी. पंचांग के अनुसार, 30 मार्च 2025, रविवार को हिंदू नववर्ष संवत्सर 2082 का आरंभ होगा, जिसे कालयुक्त नाम से जाना जाएगा. इस दिन से हिंदू धर्म में नववर्ष का आरंभ होता है.

अलग अलग राज्यों में हैं इसके विभिन्न नाम

विभिन्न राज्यों में इसे अलग-अलग नामों से मनाया जाता है. महाराष्ट्र में इसे गुड़ी पड़वा के रूप में मनाया जाता है, जबकि उत्तर भारत में यह दिन बसंत नवरात्रि की शुरुआत का प्रतीक है, जिसमें माता की शक्ति का पूजन किया जाता है. असम में इसे बिहू के रूप में मनाया जाता है, और पंजाब में इसे बैसाखी के नाम से जाना जाता है. नव वर्ष की शुरुआत शुभ कार्यों से करने की परंपरा है, इसलिए लोग अपने-अपने घरों में अपने रीति-रिवाजों के अनुसार पूजा करते हैं. नया संवत्सर अत्यंत शुभ रहेगा, जिसका आरंभ रविवार को होगा. इस वर्ष का राजा सूर्य होंगे, जबकि मंत्री के रूप में भी सूर्य की भूमिका होगी. धन और खनिज तथा धातु के स्वामी बुध रहेंगे. इस वर्ष मंगल खाद्य पदार्थों के स्वामी होंगे, और दुर्गेश सूर्य के निकट रहेंगे. वर्षा के स्वामी भी सूर्य होंगे, जिससे इस संवत्सर में अच्छी वर्षा की संभावना है. फलेश शनि रहेंगे, और रोहिणी का निवास समुद्र में होगा.

पापमोचनी एकादशी 2025 का व्रत करेगा सारे पापों का नाश, जानें शुभ तिथि और पूजा विधि

हिन्दू नववर्ष पर ग्रहों का शुभ संयोग बन रहा है

नए संवत्सर 2082 की शुरुआत के दिन ग्रहों का एक शुभ संयोग उत्पन्न हो रहा है. इस दिन रेवती नक्षत्र संध्या 6:14 बजे तक विद्यमान रहेगा. इसके बाद अश्वनी नक्षत्र का आरंभ होगा. मीन लग्न सुबह 06:36 बजे तक रहेगा, इसके पश्चात मेष लग्न का आरंभ होगा. सूर्य, बुध, राहु, शनि और शुक्र सभी एक साथ मीन राशि में संचरण करेंगे, जबकि केतु कन्या राशि में स्थित रहेंगे. देवगुरु बृहस्पति वृषभ राशि में और मंगल मिथुन राशि में रहेंगे.

नए संवत्सर के राजा और मंत्री सूर्य होंगे

कलयुक्त संवत्सर का स्वामी सूर्य होने के कारण इस वर्ष का निवास स्थान अत्यंत सुंदर होगा. नए संवत्सर का स्वामी सूर्य होने से इसका निवास माली के घर में होगा, जो कि बहुत शुभ रहेगा. इस वर्ष में फल-फूल और उद्यान शनि के निकट होंगे, जिससे जंगली फल-फूल की महत्ता बढ़ जाएगी. दुष्ट लोगों से सावधान रहना आवश्यक है, क्योंकि घर में कालयुक्त संवत्सर का निवास होगा, जो विशेष रूप से घर में उपयोगी रहेगा.

अच्छी वर्षा होने का शुभ संकेत

नए संवत्सर का स्वामी सूर्य है राजा और मंत्री स्वयं है इनका वाहन हाथी है जिसे समाज का कल्याण होगा एकता बनी रहेगी वर्षा खुब होगा फसल अच्छा होगा जिसे किसान प्रसन्न रहेगे आम जनता भी प्रसन्न रहेगें.लेकिन मवेशी के लिए उत्तम नहीं रहेगा .

भारतीए राजनीतिक पर इसका खास असर पड़ेगा

नए संवत्सर पर सूर्य का विषेश प्रभाव होने के कारण भारतीय राजनीतिक पर काफी असर पड़ेगा सूर्य को राजा तथा मंत्री बनने के कारण साथ रविवार को संवत्सर का आरम्भ होने से राजतंत्र पर ज्यादा प्रभाव पड़ेगा, विदेशी कूटनीति से अच्छा प्रभाव पड़ेगा कई राज्यों में सता बदलाव देखा जा सकता है इतना ही नहीं कुछ छोटे -छोटे राजनितिक पार्टियां का विलय हो सकती है नया साल में धनेश बुध है फलेश शनि राजा सूर्य जिसे लोगो का ध्यान भक्ति भाव में रहेगा ,धर्म के कार्य में आस्था बढ़ जायेगा .लोग प्रसन्न रहेगे व्यापार में अच्छा लाभ होगा शिक्षा के क्षेत्र में उन्नति होगा .

जन्मकुंडली, वास्तु, तथा व्रत त्यौहार से सम्बंधित किसी भी तरह से जानकारी प्राप्त करने हेतु दिए गए नंबर पर फोन करके जानकारी प्राप्त कर सकते हैं.

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594/9545290847

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >