Hartalika Teej Vrat 2024 Live Shubh Muhurat, Puja Vidhi in hindi: आज मनाया जा रहा है हरतालिका तीज का त्योहार, जानें किस मुहूर्त में करें पूजा

Hartalika Teej Vrat 2024 Live Shubh Muhurat, Puja Vidhi in hindi: उदया तिथि के अनुसार, हरतालिका तीज का व्रत शुक्रवार, 06 सितंबर 2024 को किया जाएगा. हरतालिका तीज की पूजा सुबह के समय करने का विधान है। ऐसे में पूजा का शुभ मुहूर्त कुछ इस प्रकार रहने वाला है –

3:17 PM. 6 Sept 24 3:17 PM. 6 Sept

हरतालिका व्रत पूजनको लेकर ये है मान्यता

मान्यता है कि इस दिन सखियां माता पार्वती की सहेलियां उनका हरण कर उन्हें जंगल में ले गई थीं. जहां माता पार्वती ने भगवान शिव को वर रूप में पाने के लिये कठोर तप किया था. तृतीया तिथि को तीज भी कहा जाता है. हरतालिका तीज के पिछे एक मान्यता यह भी है कि जंगल में स्थित गुफा में जब माता भगवान शिव की कठोर आराधना कर रही थी तो उन्होंने रेत के शिवलिंग को स्थापित किया था. मान्यता है कि यह शिवलिंग माता पार्वती द्वारा हस्त नक्षत्र में भाद्रपद शुक्ल तृतीया तिथि को स्थापित किया था इसी कारण इस दिन को हरियाली तीज के रूप में मनाया जाता है.

2:24 PM. 6 Sept 24 2:24 PM. 6 Sept

माता पार्वती को केले का भोग लगाएं

हरतालिका तीजा के दिन माता पार्वती को केले का भोग लगाकर दान करने से परिवार में सुख-शांति रहती है. शहद का भोग लगाकर दान करने से साधक को धन प्राप्ति के योग बनते हैं. गुड़ की वस्तुओं का भोग लगाकर दान करने से दरिद्रता का नाश होता है.

1:42 PM. 6 Sept 24 1:42 PM. 6 Sept

हरतालिका व्रत पूजन की सामग्री

फुलेरा विशेष प्रकार से फूलों से सजा होता है.

गीली काली मिट्टी अथवा बालू रेत.

केले का पत्ता.

विविध प्रकार के फल एवं फूल पत्ते.

बेल पत्र, शमी पत्र, धतूरे का फल एवं फूल, तुलसी मंजरी.

जनेऊ , नाडा, वस्त्र,.

माता गौरी के लिए पूरा सुहाग का सामग्री, जिसमे चूड़ी, बिछिया, काजल, बिंदी, कुमकुम, सिंदूर, कंघी, महावर, मेहँदी आदि एकत्र की जाती हैं. इसके अलावा बाजारों में सुहाग पूड़ा मिलता हैं जिसमे सभी सामग्री होती हैं.

घी, तेल, दीपक, कपूर, कुमकुम, सिंदूर, अबीर, चन्दन, नारियल, कलश.

पञ्चामृत – घी, दही, शक्कर, दूध, शहद.

1:25 PM. 6 Sept 24 1:25 PM. 6 Sept

बन रहा है शुभ संयोग

आज हरतालिका तीज पर बहुत ही अच्छा शुभ संयोग बन रहा है. पंचांग गणना के मुताबिक 06 सितंबर को हरतालिका पर रवि और शुक्ल योग के साथ चित्रा नक्षत्र का संयोग बन रहा है.

7:10 PM. 5 Sept 24 7:10 PM. 5 Sept

हरतालिका तीजपूजा सामग्री

मंदार का फूल का माला,गीली काली मिट्टी अथवा बालू रेत, केले का पत्ता,विविध प्रकार के फल एवं फूल पत्ते, बेल पत्र, शमी पत्र, धतूरे का फल एवं फूल, तुलसी मंजरी, जनेऊ , मौली, वस्त्र, माता गौरी के लिए पूरा सुहाग का सामग्री, जिसमे चूड़ी, बिछिया, काजल, बिंदी, कुमकुम, सिंदूर, कंघी, महावर, मेहँदी आदि एकत्र की जाती हैं. इसके अलावा बाजारों में सुहाग पूड़ा मिलता हैं जिसमे सभी सामग्री होती हैं, घी, तेल, दीपक, कपूर, कुमकुम, सिंदूर, अबीर, चन्दन, नारियल, कलश, पञ्चामृत – घी, दही, शक्कर, दूध, शहद

6:13 PM. 5 Sept 24 6:13 PM. 5 Sept

हरतालिका तीजव्रत के दौरान करें ये कार्य

निराहार रहकर व्रत करें.

रात्रि जागरण कर भजन करें.

बालू के शिवलिंग की पूजा करें.

सखियों सहित शंकर-पार्वती की पूजा आज रात में करें.

6:12 PM. 5 Sept 24 6:12 PM. 5 Sept

हरतालिका तीज महत्व

हरतालिका तीज व्रत करने से पति को लंबी आयु प्राप्त होती है. मान्यता है कि इस व्रत को करने से सुयोग्य वर की भी प्राप्ति होती है. संतान सुख भी इस व्रत के प्रभाव से मिलता है.

5:31 PM. 5 Sept 24 5:31 PM. 5 Sept

हरतालिका तीज पूजा मंत्र

माता पार्वती का मंत्र

या देवी सर्वभूतेषु मां गौरी रूपेण संस्थिता।

नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

गणेश मंत्र: ओम गणेशाय नम:

शिव मंत्र: ओम नम: शिवाय

5:15 PM. 5 Sept 24 5:15 PM. 5 Sept

हरतालिका तीज का व्रत सर्वप्रथम किसने रखा था

यह व्रत सर्वप्रथम पार्वती ने शिव को पाने के लिए किया था. इस दिन स्त्रियां सौभाग्य-वृद्धि के लिए शिव-पार्वती की पूजा करती हैं और कठोर निर्जल उपवास के साथ रात्रि जागरण भी करती हैं. जीवन में वैधव्य का सामना न करना पड़े और पुत्र-पौत्र से घर भरापूरा रहे, इसकी भी प्रार्थना वे महादेव से करती हैं.

4:32 PM. 5 Sept 24 4:32 PM. 5 Sept

हरतालिका तीज पूजा सामग्री

व्रत कथा पुस्तक, शिव को चढ़ाने के लिए 16 तरह के पत्ते – बेलपत्र, तुलसी, जातीपत्र, सेवंतिका, बांस, देवदार पत्र, चंपा, कनेर, अगस्त्य, भृंगराज, धतूरा, आम पत्ते, अशोक पत्ते. पान पत्ते, केले के पत्ते, शमी के पत्ते भोलेनाथ और पार्वती को चढ़ाना चाहिए.

4:31 PM. 5 Sept 24 4:31 PM. 5 Sept

हरतालिका तीज के दिन सोलह श्रृंगार का विशेष महत्व

हरतालिका तीज व्रत निर्जला होता है, जिसमें व्रती पानी भी नहीं पीते. इस दिन महिलाएं पूरी तरह से सोलह श्रृंगार कर शिव और पार्वती की पूजा करती हैं. इस तीज का संबंध भगवान शिव और माता पार्वती से है.

3:39 PM. 5 Sept 24 3:39 PM. 5 Sept

हरतालिका तीज को लेकर बाजार में भीड़

हरतालिका तीज को लेकर बाजारों में भीड़ देखने लायक है. महिलाओं में जबर्दस्त उत्साह दिख रहा है. महिलाओं ने बाजारों में पसंदीदा वस्तुओं की खरीदारी की. हरतालिका तीज सजने-संवरने का त्योहार है और इस त्योहार की मान्यता के चलते महिलाओं में खासा उत्साह है.

3:36 PM. 5 Sept 24 3:36 PM. 5 Sept

मां पार्वती की आरती 

जय पार्वती माता, जय पार्वती माता.

ब्रह्म सनातन देवी, शुभ फल की दाता..

जय पार्वती माता…

अरिकुल पद्मा विनासनी जय सेवक त्राता.

जग जीवन जगदम्बा हरिहर गुण गाता.

जय पार्वती माता…

सिंह को वाहन साजे कुंडल है साथा.

देव वधु जहं गावत नृत्य कर ताथा..

जय पार्वती माता…

सतयुग शील सुसुन्दर नाम सती कहलाता.

हेमांचल घर जन्मी सखियन रंगराता..

जय पार्वती माता…

शुम्भ-निशुम्भ विदारे हेमांचल स्याता.

सहस भुजा तनु धरिके चक्र लियो हाथा..

जय पार्वती माता…

सृष्टि रूप तुही जननी शिव संग रंगराता.

नंदी भृंगी बीन लाही सारा मदमाता.

जय पार्वती माता…

देवन अरज करत हम चित को लाता.

गावत दे दे ताली मन में रंगराता..

जय पार्वती माता…

श्री प्रताप आरती मैया की जो कोई गाता.

सदा सुखी रहता सुख संपति पाता..

जय पार्वती माता…।

3:01 PM. 5 Sept 24 3:01 PM. 5 Sept

हरतालिका तीज पर इस दौरान पूजा न करें

हरतालिका तीज पर सुबह 10:45 बजे से दोपहर 12:19 बजे तक राहुकाल रहेगा. इस दौरान पूजा न करें.

2:31 PM. 5 Sept 24 2:31 PM. 5 Sept

माता पार्वती ने सबसे पहले किया था व्रत

शिवपुराण के अनुसार, हरतालिका तीज व्रत को सबसे पहले माता पार्वती ने भगवान शिव को पति रूप में प्राप्त करने के लिए रखा था. मान्यता है कि इस व्रत को विधिपूर्वक करने वाले की रक्षा स्वयं भगवान शिव करते हैं.

2:28 PM. 5 Sept 24 2:28 PM. 5 Sept

हरतालिका तीज 2024 दिन का चौघड़िया मुहूर्त

चर-सामान्य मुहूर्त: सुबह में 06:02 बजे से 07:36 बजे तक

लाभ-उन्नति मुहूर्त: सुबह में 07:36 बजे से 09:10 बजे तक

अमृत-सर्वोत्तम मुहूर्त: सुबह में 09:10 बजे से 10:45 बजे तक

शुभ-उत्तम मुहूर्त: दोपहर में 12:19 बजे से 01:53 बजे तक

चर-सामान्य मुहूर्त: शाम में 05:02 बजे से 06:36 बजे तक

1:50 PM. 5 Sept 24 1:50 PM. 5 Sept

हरतालिका तीज पर इन चीजों का ना करें इस्तेमाल

हरतालिका तीज के दिन अगर आप व्रत रखती हैं तो महिलाएं लाल और हरी मिर्च का इस्तेमाल अपने भोजन में ना करें.

1:48 PM. 5 Sept 24 1:48 PM. 5 Sept

हरतालिका तीज 2024 का शुभ मुहूर्त

हरतालिका तीज व्रत भाद्रपद शुक्ल तृतीया तिथि 5 सितंबर को दोपहर 12:21 बजे से लेकर 6 सितंबर को दोपहर 3:01 बजे तक है. इसलिए उदया तिथि के आधार पर हरतालिका तीज का व्रत 6 सितंबर शुक्रवार को रखा जाएगा.

Hartalika Teej Vrat 2024 Live Shubh Muhurat, Puja Vidhi in hindi: हरतालिका तीज व्रत हिंदू माह भाद्रपद के शुक्ल पक्ष की तृतीया को मनाया जाता है। इस पवित्र अवसर पर, भक्त रेत से भगवान शिव और देवी पार्वती की मूर्तियाँ बनाते हैं और उनकी पूजा करते हैं, वैवाहिक सद्भाव और संतान के लिए आशीर्वाद मांगते हैं. यहां जानें , हरतालिका तीज व्रत का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और अन्य डिटेल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shaurya punj

मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >