Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज की रात सोना चाहिए या नहीं? जानें नियम

हरतालिका तीज का व्रत पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक जीवन के लिए रखा जाता है. जानें इस व्रत की रात को क्या करना शुभ माना जाता है और जागरण का महत्व.

Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज भगवान शिव और माता पार्वती को समर्पित व्रत है. यह व्रत सुहागिन महिलाएं पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना के लिए रखती हैं. वहीं, कुंवारी लड़कियां मनचाहा जीवनसाथी पाने की इच्छा से यह व्रत करती हैं. इस व्रत के दौरान कुछ विशेष नियमों का पालन करना जरूरी माना जाता है. इन्हीं में से एक नियम हरतालिका तीज की रात से जुड़ा है. आइए जानते हैं, हरतालिका तीज की रात क्या करना शुभ माना जाता है और इस दिन रात में सोना चाहिए या नहीं.

हरतालिका तीज की रात सोना चाहिए या नहीं?

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, हरतालिका तीज की रात व्रती को सोना नहीं चाहिए. इस दिन रात्रि जागरण का विशेष महत्व बताया गया है. व्रती महिलाओं को रात में जागकर भगवान शिव और माता पार्वती का स्मरण करना चाहिए. मान्यता है कि माता पार्वती ने भगवान शिव को पति रूप में पाने के लिए कठोर तप किया था. हरतालिका तीज का व्रत इसी तप और समर्पण का प्रतीक है.

ये भी पढ़ें: हरतालिका तीज पर मिट्टी या बालू से क्यों बनाई जाती है शिव-पार्वती की प्रतिमा? जानें धार्मिक महत्व

हरतालिका तीज की रात क्या करें?

रात्रि जागरण और भजन-कीर्तन: रात में भगवान शिव और माता पार्वती का स्मरण करते हुए भजन-कीर्तन करें. ऐसा करना शुभ माना जाता है.

मंत्र जाप: इस दिन माता पार्वती और भगवान शिव के मंत्रों का जाप करना शुभ माना जाता है. भगवान शिव के मंत्र ‘ॐ नमः शिवाय’ और माता पार्वती के मंत्र ‘ॐ उमायै नमः’ का जाप किया जा सकता है.

शिव-पार्वती की पूजा: अपनी परंपरा और सामर्थ्य के अनुसार रात में भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करें. चार प्रहर की पूजा की परंपरा मानने वाले श्रद्धालु रात के अलग-अलग प्रहर में पूजा कर सकते हैं.

हरतालिका तीज की कथा सुनें: व्रती महिलाएं रात में हरतालिका तीज की व्रत कथा पढ़ या सुन सकती हैं.

अगर पूरी रात जागना संभव न हो तो क्या करें?

हर महिला के लिए पूरी रात जागना संभव नहीं होता. खासकर बुजुर्ग, गर्भवती या स्वास्थ्य संबंधी परेशानी से जूझ रही महिलाओं को अपनी सेहत का ध्यान रखना चाहिए. ऐसी स्थिति में आराम करना अधिक उचित है.

ये भी पढ़ें: Ganesh Chaturthi Special: शनिदेव की नजर पड़ी और बदल गया गणेश जी का स्वरूप, जानें पूरी कहानी


Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं और परंपराओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By नेहा कुमारी

नेहा कुमारी वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में धर्म बीट पर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वह व्रत-त्योहार, राशिफल, पंचांग, ज्योतिष, शुभ मुहूर्त, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेख लिखती हैं. उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की है.

डिजिटल पत्रकारिता में उन्होंने धर्म, ज्योतिष और भारतीय परंपराओं से जुड़े विषयों पर विशेष अनुभव हासिल किया है. उनका उद्देश्य पाठकों तक सरल भाषा में सटीक, विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धार्मिक और सांस्कृतिक विषयों को आसानी से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >