Hartalika Teej 2025 Puja Samagri: हरितालिका तीज व्रत से पहले देखें पूजा सामग्री की चेकलिस्ट, भूलकर भी न करें मिस

Hartalika Teej 2025 Puja Samagri: हरितालिका तीज व्रत खासकर विवाहित और अविवाहित महिलाओं द्वारा पति या भावी जीवनसाथी की लंबी उम्र, सुख-समृद्धि और मंगलकामना के लिए रखा जाता है. व्रत के दिन सही पूजा सामग्री का होना बेहद जरूरी है. यहां देखें हरितालिका तीज पूजा सामग्री की चेकलिस्ट, ताकि कोई महत्वपूर्ण चीज मिस न हो.

Hartalika Teej 2025 Puja Samagri: हरितालिका तीज व्रत उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में महिलाओं का विशेष पर्व माना जाता है. इस दिन सुहागिनें और अविवाहित कन्याएं निर्जला उपवास रखकर प्रदोष काल में शिव-पार्वती की पूजा करती हैं और व्रत कथा का श्रवण करती हैं. विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और अखंड सौभाग्य की कामना करती हैं, जबकि कुंवारी कन्याएं मनचाहे वर की प्राप्ति के लिए यह कठोर व्रत करती हैं. इस वर्ष हरितालिका तीज का पावन पर्व 26 अगस्त 2025 को मनाया जाएगा. आइए जानते हैं इस व्रत-पूजन के लिए आवश्यक सामग्री की पूरी सूची.

हरितालिका तीज का व्रत भगवान शिव और माता पार्वती को समर्पित है. इस दिन पूजन के लिए विशेष सामग्री की आवश्यकता होती है. महिलाएं पूरी श्रद्धा के साथ पूजन स्थल को सजाती हैं और विधिपूर्वक व्रत का पालन करती हैं. आइए जानते हैं पूजा सामग्री की संपूर्ण सूची—

ये भी पढ़ें: चार शुभ योगों के संयोग से इस बार हरितालिका तीज होगा अतिफलदायी

  • भगवान शिव, माता पार्वती और गणेश जी की प्रतिमा या चित्र – पूजन का मुख्य आधार.
  • मिट्टी या लकड़ी का पट्टा (चौकी) – जिस पर प्रतिमा या चित्र स्थापित किया जाता है.
  • आसन और स्वच्छ वस्त्र – पूजन करने वाले के लिए.
  • कलश, जल और गंगाजल – कलश स्थापना और अभिषेक के लिए.
  • बेलपत्र, बिल्वपत्र, आक, धतूरा – भगवान शिव के प्रिय पत्र-पुष्प.
  • फूल और माला – माता पार्वती और शिवजी को अर्पित करने के लिए.
  • धूप, दीप, अगरबत्ती, घी का दीपक और रुई की बत्ती – पूजन और आरती के लिए.
  • फलों की टोकरी और मौसमी फल – प्रसाद स्वरूप.
  • पान, सुपारी, नारियल और लौंग-इलायची – पूजन में शुभ माने जाते हैं.
  • श्रृंगार सामग्री – सिंदूर, बिंदी, चूड़ी, मेहंदी, कंगन, आलता, काजल आदि, जो माता पार्वती को अर्पित किए जाते हैं.
  • मिठाई और पंचामृत (दूध, दही, शहद, घी और शक्कर) – भोग के लिए.
  • व्रत कथा पुस्तक – हरितालिका तीज व्रत कथा श्रवण और पाठ हेतु.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >