Hartalika Teej 2024: हरतालिका तीज व्रत आज, उदया तिथि के अनुसार जानें शुभ मुहूर्त

Hartalika Teej 2024: हरतालिका तीज व्रत आज रखा जा रहा है. रवि योग सुबह 9:25 से लगेगा, जो सात सितंबर को सुबह 6:02 मिनट पर खत्म होगा. ऐसे में उदया तिथि को आधार मानते हुए हरतालिका तीज 6 सितंबर को मनाई जा रही है.

Hartalika Teej 2024: सासाराम जिले में आगामी शुक्रवार को पति के दीर्घायु होने के लिए महिलाएं तीज व्रत रखेंगी. पूरे दिन निर्जला उपवास रहकर शाम में स्नान के बाद भगवान शिव व मां पार्वती की पूजा-अर्चना करेंगी. 24 घंटे के उपवास के बाद अगले दिन शनिवार को पारण करेंगी. लेकिन, इस बार का यह त्योहार बहुत ही विशेष है, क्योंकि तीज का त्योहार महिलाएं रवि योग, शुक्ल योग और हस्त नक्षत्र में रख रही हैं. इस संबंध में ज्योतिषाचार्य दयाशंकर पांडेय ने बताया कि भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को हरतालिका तीज का महाव्रत रखा जाता है. इस दिन रवि योग, शुक्ल योग के साथ हस्त नक्षत्र के संयोग रहेगा.

उदया तिथि के अनुसार आज हरतालिका तीज व्रत

हस्त नक्षत्र सुबह 9:25 तक रहेगा और उसके बाद चित्रा नक्षत्र लग जायेगा, जो काफी शुभ माना जाता है. इसके अलावा रवि योग सुबह 9:25 से लगेगा, जो सात सितंबर को सुबह 6:02 मिनट पर खत्म होगा. ऐसे में उदया तिथि को आधार मानते हुए हरतालिका तीज 6 सितंबर को मनाई जा रही है.

राहुकाल में ना करें पूजा

इस दिन सुहागन पति की अच्छी आयु और अच्छे स्वास्थ्य के लिए निर्जला व्रत रखती हैं. इसके अलावा कुंवारी लड़कियां योग्य पति की मनोकामना के साथ व्रत रखती हैं. इसे तप साध्य व्रत भी कहा गया है. उन्होंने कहा कि पुराणों के अनुसार माता पार्वती ने भगवान शिव को पति रूप में प्राप्त करने के लिए इस व्रत को किया था. उन्होंने बताया कि हरतालिका तीज की पूजा राहुकाल में कभी न करें. आजराहुकाल सुबह 10:45 बजे से दोपहर 12:19 बजे तक रहेगा.

हरतालिका तीज का पूजा मुहूर्त

हरतालिका तीज वाले दिन 6 सितंबर को पूजा का मुहूर्त सुबह 06:02 बजे से 08:33 मिनट तक है. इस समय में व्रती महिलाएं पूजा न कर पाएं, तो वह शाम को सूर्यास्त होने के बाद प्रदोष काल शुरू होने पर भी कर सकती हैं. इस दिन सूर्यास्त का समय 06:36 बजे बताया गया है. इस समय व्रती महिलाएं समूह में बैठकर हरतालिका तीज की व्रत कथा सुनती हैं. हरतालिका तीज के दिन अभिजीत मुहूर्त 11:54 बजे से दोपहर 12:44 मिनट तक है.

चर-सामान्य मुहूर्त- सुबह में 06:02 बजे से 07:36 बजे तक
लाभ-उन्नति मुहूर्त- सुबह में 07:36 बजे से 09:10 बजे तक
अमृत-सर्वोत्तम मुहूर्त- सुबह में 09:10 बजे से 10:45 बजे तक
शुभ-उत्तम मुहूर्त- दोपहर में 12:19 बजे से 01:53 बजे तक
चर-सामान्य मुहूर्त- शाम में 05:02 बजे से 06:36 बजे तक

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >