Hariyali Teej 2025: सावन में हरियाली तीज कब है? व्रत की तारीख अभी नोट कर लें

Hariyali Teej 2025: सावन माह में हरियाली तीज का विशेष महत्व होता है, खासकर सुहागिन महिलाओं के लिए. इस दिन देवी पार्वती और भगवान शिव की पूजा की जाती है. व्रत रखकर महिलाएं पति की लंबी उम्र और सुखी दांपत्य जीवन की कामना करती हैं. जानें, हरियाली तीज 2025 की तिथि.

Hariyali Teej 2025: हरियाली तीज का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए विशेष महत्व रखता है. इस दिन महिलाएं उपवास रखकर अपने पति की लंबी आयु और सुखी दांपत्य जीवन की प्रार्थना करती हैं. पंचांग के अनुसार, यह व्रत हर वर्ष सावन मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता है. ऐसे में आइए जानते हैं कि सावन में कब किया जाएगा हरियाली तीज का व्रत.

हरियाली तीज 2025 कब है?

वैदिक पंचांग के अनुसार, हरियाली तीज का पर्व इस साल 27 जुलाई, रविवार को मनाया जाएगा. सावन मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि 26 जुलाई को रात 10:41 बजे शुरू होकर 27 जुलाई को रात 10:41 बजे तक रहेगी. उदयातिथि के अनुसार व्रत और पूजन 27 जुलाई को रखा जाएगा. इस दिन रवि योग और शिव योग का शुभ संयोग भी बन रहा है, जिससे यह दिन पूजा-पाठ के लिए और भी खास बन जाता है.

Pitru Paksha 2025 कब से आरंभ, किन तिथियों को करें पितरों का श्राद्ध

सावन 2025 कब से होगा शुरू? जानें आरंभ और समाप्ति की तिथि

वैदिक पंचांग के अनुसार, आषाढ़ पूर्णिमा का पर्व इस वर्ष 10 जुलाई 2025 को मनाया जाएगा. इसके ठीक अगले दिन यानी 11 जुलाई से श्रावण मास की शुरुआत होगी. सावन का समापन 9 अगस्त 2025 को होगा.

सावन सोमवार 2025 की तिथियां

  • पहला सोमवार – 14 जुलाई
  • दूसरा सोमवार – 21 जुलाई
  • तीसरा सोमवार – 28 जुलाई
  • चौथा सोमवार – 04 अगस्त

इन चारों सोमवारों को भगवान शिव की विशेष पूजा-अर्चना करने से विशेष फल की प्राप्ति होती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >